Gold-Silver Rate: लगातार सस्ता हो रहा है सोना, 42000 रु तक पहुंच सकती है कीमत, जानिए चांदी का हाल
Gold-Silver Rate: लगातार सस्ता हो रहा है सोना, 42000 रु तक पहुंच सकता है गोल्ड, जानिए चांदी का हाल
नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 11 December 2020. सोने की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो रहा है। वेडिंग सीजन के बावजूद सोने-चांदी की कीमत में गिरावॉ की स्थिति बनी हुई है। सोने की कीमत हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी लुढ़क गए। सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट आई। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को भी सोने के भाव गिरे और 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 94 रुपए नीचे लुढ़ककर 49097 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने-चांदी में गिरावट
सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। दिसंबर के पहले हफ्ते में जहां सोने का भाव चढ़ा तो वहीं पिछले तीन दिनों से लगातार सोना सस्ता हो रहा है। सोने की कीमत गुरुवार के मुकाबले 94 रुपए नीचे गिर गई। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 49097 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 169 रुपए गिरकर 62431 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

एक नजर आज सर्राफा बाजार पर
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 11 दिसंबर को सोने की कीमत 49097 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 44973 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 36823 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत गिरकर 62431 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर देशभर के 14 सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट का औसत मूल्य प्रकाशित किया जाता है। यहां प्रकाशित मूल्य से देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के मूल्य में थोड़ा अंतर आ सकता है।

क्यों सस्ता हो रहा है सोना
सोने की कीमत में गिरावट की एक बड़ी वजह कोरोना वैक्सीन है। कोरोना वैक्सीन की आने की खुशी शेयर बाजार पर देखने को मिल रही है। वैक्सीन की तेजी के कारण निवेशक सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार और अन्य निवेशों में डाल रहे हैं, जिसके चलते सोने में बिकवाली शुरू हो गई है। सोने से होल्डिंग कम हो रही है, जिसके चलते सोने की कीमत में गिरावट आ रही है।

42000 रुपए से नीचे लुढ़क सकता है सोना
बाजार जानकारों की माने तो कोरोना वैक्सीन के टलते शेयर बाजार में उछाल के साथ-सात सोने में बिकवाली बढेगी। सोने से होल्डिंग कम हो रही है , जिसके चलते कीमत में गिरावट आएगी और सोना गिरकर 42000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। बाजार जानकारों की माने तो फरवरी 2021 तक सोने की कीमत गिरकर 42000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच सकते हैं, जबकि चांदी की कीमत 62000 रुपए तक पहुंच सकता है।












Click it and Unblock the Notifications