Gold Rate on 20 August: 3596 रु सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी,8565 रु की गिरावट, जानिए गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट

Gold Rate on 20 August: 3596 रु सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी,8565 रु की गिरावट

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate 20 August 2020, सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई है। गुरुवार को सोना एक बार फिर से लुढ़क गया। लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में गिरावट आई है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत भी नीचे लुढ़क गई। बुधवार के मुकाबले आज चांदी 624 रुपए सस्ती हो गई। पिछले दो दिनों से चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। चांदी आज गिरकर 66448 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। देश भर के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना और चांदी दोनों के हाजिर भाव में गिरावट आई। 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर जहां 52528 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी का हाजिर भाव 66448 रुपए पर पहुंच गया।

 20 अगस्त को सोने की कीमत

20 अगस्त को सोने की कीमत


सोने की कीमत ( Gold Rate on 20 August 2020) में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोना गुरुवाीर को और सस्ता हो गया। सोने की कीमत में आज बड़ी गिरावट आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी की गई सोने-चांदी के औसत रेट पर एक नजर डाले तो 20 अगस्त 2020 को 24 कैरेट सोने की कीमत 866 रुपए गिरकर 52528 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 52318 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 48116 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 39396 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।

 चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट


गुरुवार को चांदी की कीमत( Silver Rate) 624 रुपए गिरकर 66448 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को चांदी की कीमत में 2926 रुपए की गिरावट आई थी। चांदी की बात करे तो सात अगस्त से लेकर 20 अगस्त के बीच चांदी की कीमत 8565 रुपए प्रति किलोग्राम नीचे लुढ़क गयाय़ 7 अगस्त को चांदी की कीमत 75013 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी तो वहीं 20 अगस्त को इसकी कीमत 66448 पर खुली । वहीं सोने की कीमत में इस दौरान 3596 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। 7 अगस्त को सोना 56126 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं 20अगस्त को सोने की कीमत 3596 रुपए तक नीचे लुढ़क गई।

अगस्त में अब तक कैसा रहा सोने-चांदी का हाल

अगस्त में अब तक कैसा रहा सोने-चांदी का हाल

अगस्त अग्सत में अब तक सोने-चांदी( Gold-Silver) के कीमत पर नजर डाले तो ये उतार-चढ़ाव भरा रहा। अगस्त के पहले हफ्ते में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली । चांदी की कीमत में मजबूती आई। 7 अगस्त को सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत 75013 रुपए पर पहुंच गया। लेकिन दूसरे हफ्ते में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई। बीते हफ्ते सोना गिरने लगा और 10 अगस्त को सोने का हाजिर भाव 55515 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं 17 अगस्त को सोना टूटकर 52874 रुपए पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+