Gold Rate Today: फिर धड़ाम हुआ सोना, लगातार चौथे दिन गिरे दाम, जानिए सोने-चांदी का आज का भाव

Gold Rate Today: फिर धड़ाम हुआ सोना, लगातार चौथे दिन गिरे दाम, जानिए सोने-चांदी का आज का भाव

नई दिल्ली। Gold Rate Today. सोने-चांदी( Gold-Silver Rate) में गिरावट का दौर जारी है। सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय बाजार में सोना मंगलवार को गिर गया। MCX पर आज सोने के फ्यूचर रेट में 0.5% की गिरावट दर्ज की गई और सोना टूटकर 50,803 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को चांदी के फ्यूचर रेट में 0.6% की गिरावट आई और चांदी 67,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सोना 5000 रुपए तक सस्ता

सोना 5000 रुपए तक सस्ता

मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट आई। पिछले सत्र में सोने के फ्यूचर रेट में जहां 0.7 फीसदी की तेजी आई ती तो वहीं पिछले तीन दिनों से सोने के दाम लगातार गिर रहे हैं। पिछले महीने के मुकाबले सोने की कीमत में 5000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी के दाम में 10000 रुपए तक की गिरावट आई हैं।

 क्यों आई सोने-चांदी की कीमत नें गिरावट

क्यों आई सोने-चांदी की कीमत नें गिरावट

मंगलवार 8 सितंबर 2020 को प्रॉफिट बुकिंग की वजह से सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई। ग्लोबल अर्थव्यवस्था में कमजोर रिकवरी के कारण गिरावट की रफ्तार कमजोर रही। एमसीएक्स पर मंगलवार को सोने की कीमत 216 रुपए गिरकर 50,803 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के दाम 363 रुपए में गिरकर 67,850 रुपये प्रति किलो तक आ गई। मंगलवार को दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 124 रुपए गिरकर 51120 रुपए पर पहुंच गया तो वहीं दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 67889 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही हैं।

 एक नजर देश भर के सर्राफा बाजार पर

एक नजर देश भर के सर्राफा बाजार पर

आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 258 रुपए की तेजी आई और दिल्ली में सोना 51,877 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 8 सौ से अधिक की तेजी आई है और यह 69,448 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। वहीं अहमदाबाद में सोना 51,008 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत पर नजर डाले तो यहां सोना 1,932 डॉलर प्रति औंस पर रहा , जबकि चांदी की कीमत 26.93 डॉलर प्रति औंस रहा। ग्लोबल मार्केट में डॉलर मजबूत होने से सोने की कीमत में नरमी देखने को मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+