Gold-Silver Rate: संभलने के बावजूद 7000 रुपए सस्ता है सोना, जानिए कैसा है चांदी का हाल

Gold-Silver Rate: संभलने के बावजूद 7000 रुपए सस्ता है सोना, जानिए कैसा है चांदी का हाल

नई दिल्ली। Good-Silver rate Weekly review. सोने-चांदी की कीमत में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली। दिसंबर में शादियों के चलते सोने की मांग में तेजी देखने को मिली। सोने की कीमत में आई इस तेजी के चलते सोने की कीमत में सुधार देखने को मिला और सोना तेजी के साथ इस हफ्ते कायम रहा, हालांकि सोने की कीमत अभी भी अपने ऑल टाइम हाई रेट से 7000 रुपए नीचे ही है। वहीं नवंबर के मुकाबले दिसंबर के पहले हफ्ते में सोने की कीमत में सुधार देखने को मिला है।

इस हफ्ते कैसा रहा सोने का भाव

इस हफ्ते कैसा रहा सोने का भाव

नंवबर के मुकाबले इस हफ्ते सोने की कीमत में सुधार देखने को मिला। सोने की कीमत में सुधार देखने को मिला। सोने की कीमत में नवंबर के मुकाबले दिसंबर के पहले हफ्ते में तेजी तो आई, लेकिन इस सुधार से भी सोने की कीमत ऑल टाइम हाई रेट से 7000 रुपए सस्ता रहा। दिसंबर के पहले हफ्ते में सोने की कीमत में 487 रुपए का सुधार हुआ। जबकि चांदी की कीमत में एक बार फिर से चमक लौटी है। दिसंबर के पहले हफ्ते में चांदी की कीमत में 2995 रुपए की तेजी आई, लेकिन जहां सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से 7000 रुपर नीचे लुढ़का था तो वहीं चांदी की कीमत रिकॉर्ड हाई रेट से 12944 रुपए नीचे लुढ़का रहा।

 एक नजर सोने के इस हफ्ते के रेट पर

एक नजर सोने के इस हफ्ते के रेट पर

दिसंबर में पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमत में उताप-चढ़ाव पर नजर डाले तो 1 दिसंबर को सोने की कीमच 48592 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही, जबकि 2 दिसंबर को सोना सुधार के साथ 49170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 3 दिसंबर को सोने में और सुधार देखने को मिला और 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49432 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 4 दिसंबर को सोने की कीमत मामूली गिरावट के साथ 49316 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा।

 7 अगस्त को अपने उच्चतम स्तर पर था सोना

7 अगस्त को अपने उच्चतम स्तर पर था सोना

सोने के ऑल टाइम हाई रेट की बात करें तो 7 अगस्त को सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर थी। सोना का भाव 7 अगस्त को 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। ये कीमत सोने की ऑल टाइम हाई रेट है। वहीं चांदी की कीमत की बात करें तो 7 अगस्त को चांदी की कीमत 76008 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

 क्यों आ रही है सोने की कीमत में गिरावट

क्यों आ रही है सोने की कीमत में गिरावट

बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने की कीमत में लगातार गिरावट आने के पीछे कई कारक जिम्मेदार हैं। इन कारणों में से सबसे प्रमुख कारण कोरोना वैक्सीन है। कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई। दरअसल वैक्सीन आने की उम्मीद बढ़ी तो निवेशकों से सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार और अन्य जगहों पर निवेश करना शुरू कर दिया। सोने में बिकवाली शुरू हो गई, जिसके बाद से सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है।

 लौटेगी सोने की चमक

लौटेगी सोने की चमक

एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता की माने को सोने की चमक लौटेगी। उनके मुताबिक कोरोना वैक्सीन की सकारात्मक खबरों से सोने के भाव वैश्विक स्तर पर गिर रहे हैं। इसके बावजूद मौजूदा निचले स्तर को देखते हुए सोना 2021 में 57000 रुपए के आंकड़े को पार कर सकता है। उन्होंने सोने में लंबे वक्त के लिए निवेश को अच्छा बताया है, लेकिन हमारी सलाह है कि आप सोने में निवेश से पहले अच्छी तरह से पड़ताल कर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+