Gold-Silver Rate: तीन दिन की तेजी के बाद फिर धड़ाम हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की, जानिए आज का नया भाव

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 18 December 2020. सोने-चांदी की कीमत में लगातार बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर से कीमत में बड़ी गिरावट हुई है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत( Gold Rate) में गिरावट दर्ज की गई। वहीं पिछले तीन दिनों से सोने के दाम में तेजी आई, लेकिन 18 दिसंबर को सोने की कीमत में फिर से गिरने लगे हैं। शुक्रवार को सोना-चांदी (Gold Silver Price) एक बार फिर से सस्ता होने लगा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में 0.24 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं चांदी की वायदा भाव में 0.60 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

तीन दिन चढ़ने से बाद फिर धड़ाम हुआ सोना

तीन दिन चढ़ने से बाद फिर धड़ाम हुआ सोना

शुक्रवार को सोने की कीमत( Gold Rate Today's) फिर से लुढ़क गई है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। सोने के भाव में शुक्रवार को 0.24 फीसदी की गिरावट आई और MCX पर सोना लुढ़ककर 50270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत पर नजर डाले तो शुक्रवार को चांदी की कीमत ( Silver Rate) में 0.60 फीसदी की गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद यह गिरकर 67882 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक पड़ी फीकी

सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक पड़ी फीकी

पहले तीन दिन में सोने की वायदा कीमत में 1.5 फीसदी की तेजी आई। हालांकि शुक्रवार को सोने की कीमत में नरमी देखने को मिली। दरअसल बाजार जानकारों का मानना है कि अमेरिका में प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद के साथ-साथ कमजोर डॉलर की वजह से सोने की गिरावट आई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक MCX पर सोने का सपोर्ट प्राइस 49620 रुपए है। शुक्रवार को फरवरी 2021 में डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.23 फीसदी की नरमी आई और सोना गिरकर 50276 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रंड कर रहा। जबकि अप्रैल 2021 डिलीवरी वाले सोने की कीमत गिरकर 50339 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

 वैश्विक बाजार में सोने का दाम

वैश्विक बाजार में सोने का दाम

वैश्विक बाजार की बात करें तो आज ब्लूमबर्ग के मुताबिक सोने की कीमत 0.80 डॉलर गिरकर 1889.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं हाजिर बाजार में सोना 1885.12 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं चांदी 0.42 फीसदी गिरकर 26.07 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

 17 दिसंबर को सोने-चांदी का हाजिर भाव

17 दिसंबर को सोने-चांदी का हाजिर भाव

गुरुवार को सोने-चांदी( Gold-Silver) के भाव में तेजी आई। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के दाम बढ़ गए। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत( Gold Rate) 42 रुपए चढ़कर 49812 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला और तेजी की ओर बढ़ रहा है। वहीं चांदी की कीमत( Silver Rate) में 648 रुपए की तेजी आई। चांदी की कीमत 66191 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+