Gold-Silver Rate: 7000 रुपए तक लुढ़क चुका है सोना, जानिए Diwali 2020 तक कैसा रहेगा हाल
Gold-Silver Rate: 7000 तक लुढ़क चुका है सोना, जानिए Diwali 2020 तक कैसा रहेगा हाल
नई दिल्ली। Gold-Silver Rate 2020. सोने की कीमत ( Gold Rate) में सितंबर महीने में उठापटक का दौर जारी रहा। अक्टूबर में भी अब तक ऐसी ही स्थिति देखने को मिली है। 7 अगस्त को सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। 24 कैरेट सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं अब सोने की कीमत 50413 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। सोने की कीमत में पिछले 2 महीनों में करीब 7000 रुपए की गिरावट आई है। सोना जहां धड़ाम हो गया। वहीं चांदी की कीमत में पिछले दो महीनों में करीब 18000 रुपए तक की गिरावट आई है। ऐसे में आगे वाले त्योहारों में जब लोग जमकर सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं उस वक्त सोने-चांदी का मूल्य कैसा रहेगा, इसके बारे में जानकारों

सोने की कीमत में गिरावट
अगस्त के दूसरे हफ्ते के बाद से सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। 7 अगस्त को सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। जिसके बाद से उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर से नीचे गिर गया। सोना 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम कते ऑल टाइम हाई रेट से गिरकर 50 हजार के आंकड़े पर पहुंच गया है। कमजोर व्यापार की वजह से लगातार सोना गिरता जा रहा है। सिर्फ सितंबर महीने में सोने के दाम 5000 से अदिक नीचे गिर गए हैं। कमजोर व्यापार के साथ-साथ कमजोर मांग की वजह से सोना गिरता जा रहा है।

सोने में निवेश
बाजार जानकारों की माने तो सोने में निवेश के लिए यह समय उचित है। एक्सपर्ट की माने तो अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से त्योहारों की शुरुआत हो जाएगी। सोने की मांग में तेजी आने के उम्मीद है। फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने की मांग में तेजी आएगी और कीमत में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। वहीं जिस रफ्तार में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं और कोरोना वैक्सीन में देरी हो रही है ऐसे में शेयर बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। निवेश सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश कर रहे हैं। निवेश बढ़ने के साथ-साथ कीमत में तेजी आएगी। अक्टूबर में दशहरा, नवंबर में दिवाली और छठ जैसे त्योहार आने वाले हैं, ऐसे में सोने की मांग भी बढ़ेगी और इसका असर इसकी कीमत पर नजर आने की उम्मीद है। यानी आने वाले हफ्तों में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है। जानकारों की माने को आगे आने वाले 5 से 6 महीनों में सोना अच्छा मुनाफा देगा।

सोने की कीमत पर एक नजर
सोने की कीमत( Gold Rate) पर अगर नजर डाले तो साल 2020 में सोने की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जनवरी 2020 में सोने की कीमत 41000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं फरवरी 2020 में गोल्ड का औसत रेट 44472 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 3 अप्रैल को सोने का औसत रेट 43936 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं मई में सोने की कीमत 47067 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो जुलाई 2020 में सोने की औसत कीमत 53743 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 7 अगस्त को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। वहीं सितंबर में फिर से सोना गिरकर 50442 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं अगस्त में चांदी के दाम 76008 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था।












Click it and Unblock the Notifications