Gold Price: दीवाली से पहले सोने, चांदी में बड़ी गिरावट, जानें क्या है आज का भाव
नई दिल्ली। दीवाली की शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी की खरीददारी हमेशा बढ़ जाती है। मांग बढ़ने के बावजूद भी सोने की कीमत में गिरावट जारी है। सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोना 50 रुपए नीचे गिरकर 32220 रुपए पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत में 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपए गिर गया। वहीं चांदी के भाव में भी 100 रुपए की गिरावट आई। कमजोर वैश्विक संकेत और ज्वेलर्स की कमजोर मांग के कारण सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। सोना 50 रुपए गिरकर 32,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो सिंगापुर में सोना 0.02 प्रतिशत गिरकर 1,227.20 डॉलर प्रति औंस रहा।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत 32220 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई तो वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 8 ग्राम वाले गिन्नी की बात करें तो ये 24,700 रुपए प्रति इकाई के पूर्व स्तर पर ही टिकी रही।