Gold-Silver Price Today: शादी के सीजन में सोना और चांदी के दामों में गिरावट, देखें आज के ताजा भाव
चांदी की कीमतों में एमसीएक्स पर 950 रुपये की गिरावट दर्ज की गई । आज चांदी 69,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी।

शादी के सीजन में लोग जमकर सोना और चांदी की खरीदारी कर रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ये सोने और चांदी के जेवरात खरीदने वाले लोगों के लिए सुनहरा मौका है। गुरुवार (16 फरवरी, 2023) को शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 56,950 रुपये रही। कल के मुकाबले आज 210 रुपये की कमी दर्ज की गई।
दूसरी ओर चांदी की कीमतों में एमसीएक्स पर 950 रुपये की गिरावट दर्ज की गई । आज चांदी 69,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। बुधवार को जब बाजार बंद हुआ तो एमसीएक्स पर सोना 57,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 69,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
दिल्ली, मुंबई और अन्य प्रमुख भारतीय शहरों में आज (16 फरवरी, 2023) सोना (24 कैरेट) की कीमत (10 ग्राम)
दिल्ली - कल के 57,310 रुपये के मुकाबले 57,100 रुपये
मुंबई - कल के 57,160 रुपये के मुकाबले 56,950 रुपये
चेन्नई - कल के 53,150 रुपये के मुकाबले 57,600 रुपये
कोलकाता - कल के 57,160 रुपये के मुकाबले 56,950 रुपये
बैंगलोर - कल के 57,210 रुपये के मुकाबले 57,000 रुपये
अहमदाबाद - कल के 57,210 रुपये के मुकाबले 57,000 रुपये
हैदराबाद- कल के 57,160 रुपये के मुकाबले 56,950 रुपये
दिल्ली, मुंबई और प्रमुख भारतीय शहरों में चांदी की कीमतें (1 किलो) आज (16 फरवरी, 2023)
दिल्ली - कल के 69,950 रुपये के मुकाबले 69,000 रुपये
मुंबई - कल के 69,950 रुपये के मुकाबले 69,000 रुपये
चेन्नई - कल के 72,500 रुपये के मुकाबले 71,800 रुपये
कोलकाता - कल के 69,950 रुपये के मुकाबले 69,000 रुपये
बैंगलोर - कल के 72,500 रुपये के मुकाबले 71,800 रुपये
अहमदाबाद - कल के 69,950 रुपये के मुकाबले 69,000 रुपये
हैदराबाद- कल के 72,000 रुपये के मुकाबले 71,800 रुपये












Click it and Unblock the Notifications