Gold-Silver Rate on 7th January: खुशखबरी, सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी 1530 रु लुढ़की, जानें ताजा भाव
Gold-Silver Rate on 7th January: 1230 रुपए गिरकर संभला सोना, चांदी की कीमत में तेजी, जानें ताजा रेट
नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 7th January 2021. सोने की कीमत में पिछले दो दिनों में आई गिरावट का दौर जारी है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। गुरुवार को सोने की कीमत( Gold Rate) में बड़ी गिरावट आई। गुरुवार को सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ग्लोबल मार्केट में आज सोने के हाजिर भाव में 0.06% की गिरावट आई, वहीं भारतीय सर्राफा बाजार में Spot Gold की कीमतों में नरमी देखने को मिली। सोना एक बार फिर से लुढ़कर पचास हजार के आंकड़े के करीब पहुंच गया।
Recommended Video

Gold Price on 7th January 2021
7 जनवरी 2021 को सोने-चांदी के रेट( Gold-Silver Rate) में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। भारतीय सर्राफा बाजारों में गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी भी सस्ती हो गई। सोन की कीमत में जहां 649 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई तो वहीं चांदी की कीमत 1530 रुपए नीचे लुढ़क गई। सोना आज सस्ता होकर एक बार फिर से 51011 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 68698 रुपए प्रति किलो पर खुली।

एक नजर आज सर्राफा बाजार पर
सोने-चांदी की कीमत पर नजर डााल तो आज 24 कैरेट सोना 649 रुपए गिर गया तो वहीं 22 कैरेट वाल सोने की कीमत में 595 रुपए की गिरावट आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी रट के मुताबिक आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 51011 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई, जबकि बुधवार को सोना 51660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50807 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

चांदी की कीमत में 1530 रुपए की बड़ी गिरावट
आज 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46726 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38258 रुपए प्रति 10 ग्राम ग्राम रह। आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाली चांदी की कीमत में 1530 रुपए की गिरावट आई। आज चांदी का भाव 68698 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला। जबकि कल चांदी की कीमत 70228 रुपए पर बंद हुई थी।

कल 1230 रुपए लुढ़का था सोना
आपको बता दें कि बुधवार को सोने की कीमत में 1230 रुपए की गिरावट आई थी। जबकि चांदी की कीमत 1700 रुपए प्रति किलोग्राम टूटी थी। वहीं वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में गिरावट का दौर आज भी जारी रहा। वैश्विक बाजार में सोने का हाजिर भाव 0.1% गिरकर 1,916.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है। अगर अमेरिकी वायदा सोना की बात करें तो आज US gold futures रेट में 0.5% की तेजी आई ।

2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल
Gold Price in 2021. साल 2021 में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आन की उम्मीद है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक 2021 में सोने की कीमत बढ़ेगी। इस साल सोने की कीमत 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इस साल सोने में शानदार तेजी आने की संभावना है।ऐसे में अगर आप सोने में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पास अच्छा मौका है। आपक अगले साल बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल क मुताबिक साल 2021 में सोने की कीमत में शानदार तेजी आएगी। ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी की चिंताओं को देखते बजार जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि इस साल सोने के लिए कॉमेक्स पर टारगेट 2,150 डॉलर और 2,390 डॉलर प्रति औंस है।

2020 में सोने में 28 फीसदी की तेजी
साल 2020 में सोने ने 28 फीसदी का रिटर्न दिया। साल 2020 के अगस्त महीने में सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजार में भी 2020 में सोने की कीमत में अच्छा उछाल देखने को मिला। वैश्विक बाजार में भी सोना करीब 23 फीसदी महंगा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications