Gold Silver Price: ईरान इजरायल जंग के बीच 30000 महंगा हो सकता है सोना! 2 लाख के पार? चांदी भी रॉकेट, ताजा रेट
Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने सर्राफा बाजार को हिला दिया है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ती जंग और अमेरिकी दखल ने निवेशकों को डरा दिया है। नतीजा साफ है, शेयर बाजार से पैसा निकलकर सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में जा रहा है। 2 मार्च 2026 को बाजार खुलने से पहले ही संकेत मिल रहे हैं कि सोना और चांदी में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,200 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच चुका है। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अगर युद्ध लंबा खिंचता है तो कीमतें 5,500 से 5,600 डॉलर के पुराने रिकॉर्ड को भी पार कर सकती हैं। कुछ विशेषज्ञ तो 6,000 डॉलर तक की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि भारत में भी सोना 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की चर्चा तेज हो गई है।

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोना 1.60 लाख से बढ़कर 1.90 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। यानी करीब 30 हजार रुपये की और तेजी संभव है। वहीं Geojit Investments के विश्लेषकों का भी मानना है कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो 2 लाख का आंकड़ा असंभव नहीं है।
चांदी की कीमत भी बनेगी रॉकेट (Silver Price Rally)
सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी भी तेजी के मूड में है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी 100 डॉलर प्रति औंस के पार जा सकती है। भारत में चांदी पहले ही 2.67 लाख से 2.81 रुपये प्रति किलो के आसपास है और 3.50 लाख तक जाने की संभावना जताई जा रही है। युद्ध के दौर में इंडस्ट्रियल और निवेश दोनों तरह की मांग बढ़ जाती है, जिससे कीमतें तेजी पकड़ लेती हैं।
सोने और चांदी के ताजा रेट (Latest Gold Silver Rate)
| शहर | 24 कैरेट (10 ग्राम) | 22 कैरेट (10 ग्राम) | 18 कैरेट (10 ग्राम)* | चांदी (1 किलो) |
|---|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,61,900 | ₹1,48,408 | ₹1,21,425 | ₹2,81,120 |
| मुंबई | ₹1,62,180 | ₹1,48,665 | ₹1,21,635 | ₹2,81,610 |
| चेन्नई | ₹1,62,650 | ₹1,49,096 | ₹1,21,992 | ₹2,82,430 |
| हैदराबाद | ₹1,62,440 | ₹1,48,903 | ₹1,21,830 | ₹2,81,500 |
| बेंगलुरु | ₹1,62,310 | ₹1,48,784 | ₹1,21,732 | ₹2,81,830 |
इस साल कितना चढ़ा सोना-चांदी?
2026 में अब तक सोना करीब 26 हजार रुपये महंगा हो चुका है। चांदी में भी 36 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई है। 29 जनवरी 2026 को सोने ने 1.76 लाख और चांदी ने 3.86 लाख का ऑलटाइम हाई बनाया था। पिछले हफ्ते ही सोना 4 हजार रुपए और चांदी 17 हजार रुपये उछली है।
आगे क्या रहेगा ट्रिगर? (Market Outlook)
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अमेरिकी रिटेल सेल्स, नॉन-फार्म पेरोल और रोजगार आंकड़े भी सोने की दिशा तय करेंगे। अगर जंग लंबी चली और वैश्विक अस्थिरता बढ़ी तो निवेशकों का भरोसा और मजबूत होगा और कीमतें नई ऊंचाई छू सकती हैं।
फिलहाल बाजार की नजर मध्य पूर्व की हर खबर पर है। अगर हालात और बिगड़ते हैं तो सोना 2 लाख के करीब और चांदी 3.50 लाख की ओर तेज रफ्तार पकड़ सकती है। निवेशकों के लिए यह समय सावधानी और रणनीति दोनों का है।












Click it and Unblock the Notifications