Gold Price: खुशखबरी, उच्चतम स्तर से 6000 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट,जानें ताजा भाव

Gold-Silver Price: खुशखबरी, उच्चतम स्तर से 6000 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट,जानें आज का रेट

नई दिल्ली। Gold-Silver Price on 8th January 2021. अगर आप सोना-चांदी( Gold-Silver Rate) खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए अच्छी है। पिछले दो दिनों में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। सोना अपन उच्चतम भाव से 6000 रुपए तक सस्ता हो चुक है। वहीं चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। इस हफ्ते सोने-चांदी के रेट में लगातार तीसरे दिन नरमी देखने को मिली है। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने( 24 Carat Gold Rate) का हाजिर भाव 274 रुपए तक नीचे लुढ़क गया।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

सोने की कीमत( Gold Rate on 8th Jan 2021) में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई। सोने की कीमत 274 रुपए तक नीचे गिर गया। पिछले दो दिनों में सोन की कीमत में 885 रुपए की गिरावट आई है। वहीं चांदी की कीमत आज 127 रु सस्ती हो गई। चांदी की कीमत 127 रुपए सस्ती होकर 68465 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी की कीमत गुरुवार को जहां 68592 रुपए प्रति किलोग्राम थी, वहीं बुधवार को कीमत 70228 रुपए तक पहुंच गई थी। पिछल दो दिनों से सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है।

 8 जनवरी को सोने-चांदी का रेट

8 जनवरी को सोने-चांदी का रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी की गई रेट के मुताबिक 8 जनवरी 2021 को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोन की कीमत 50775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50572 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसके अलावा 22 कैरेट शुद्धता वाले सोन की कीमत 46510 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई तो 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 38081 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। अगर चांदी की कीमत की बात करें तो शुक्रवार को चांदी की कीमत 68465 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 उच्चतम स्तर से 6000 रुपए सस्ता हुआ सोना

उच्चतम स्तर से 6000 रुपए सस्ता हुआ सोना

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज फरवरी डिलीवरी वाले सोने की वायदा कीमत में 0.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सोना आज गिरकर 50775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अगर सोने की उच्चतम स्तर से सने की आज की कीमत की तुलना करें तो सोना करीब 6000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। अगस्त 2020 में सोने की उच्चतम कीमत 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।

 वैश्विक बााजार में सोने की कीमत

वैश्विक बााजार में सोने की कीमत

अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में शुक्रवार को मामूली गिरावट आई। अमेरिकी बाजार में आज स्पॉट गोल्ड की कीमत में 0.1 फीसदी की गिरावट आई और सोना गिरकर 1,911.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगर चांदी की कीमत पर नजर डाले तो सिल्वर रेट में 0.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

7 जनवरी 2021 को सोने-चांदी का रेट

7 जनवरी 2021 को सोने-चांदी का रेट

7 जनवरी 2021 को सोने-चांदी के रेट( Gold-Silver Rate) में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। भारतीय सर्राफा बाजारों में गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी भी सस्ती हो गई। सोन की कीमत में जहां 649 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई तो वहीं चांदी की कीमत 1530 रुपए नीचे लुढ़क गई। सोना 51011 रुपए पर पहुंच गया।

 2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल

2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल

Gold Price in 2021. साल 2021 में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आन की उम्मीद है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक 2021 में सोने की कीमत बढ़ेगी। इस साल सोने की कीमत 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इस साल सोने में शानदार तेजी आने की संभावना है।ऐसे में अगर आप सोने में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पास अच्छा मौका है। आपक अगले साल बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल क मुताबिक साल 2021 में सोने की कीमत में शानदार तेजी आएगी। ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी की चिंताओं को देखते बजार जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि इस साल सोने के लिए कॉमेक्स पर टारगेट 2,150 डॉलर और 2,390 डॉलर प्रति औंस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+