सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए क्या है आज का भाव
नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना जहां 200 रुपए नीचे लुढ़क गया तो वहीं चांदी की कीमत में 250 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई। स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से घटी डिमांड के चलते सोने-चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर से गिरावट आई। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के दाम 200 रुपए नीचे गिरकर 31400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत में 250 रुपए की गिरावट आई और चांदी 37650 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
पढ़ें-रात के इस समय में सबसे ज्यादा खतरे में होता है आपका बैंक अकाउंट, जानिए वजह!
सोना-चांदी दोनों हुआ सस्ता
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31400 रुपए और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने की कीमत 31250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया और ये 24,500 रुपए पर स्थिर रहा।
चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट
चांदी की कीमतों में भी आज फिर से गिरावट दर्ज की गई। चांदी 250 रुपए नीचे गिरकर 37650 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। चांदी सिक्कों का प्रति सैकड़ा लिवाली भाव 72,000 रुपये और बिकवाली भाव 73,000 रुपए पर स्थिर रहा।
क्यों गिरे सोने-चांदी के दाम
बाजार जानकारों के मुताबिक स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से गिरी डिमांड के चलते सोने आज दूसरे दिन भी लुढ़क गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से वैश्विक स्तर पर सोने की चमक तेज हुई, लेकिन स्थानीय बाजार में महंगे दाम के कारण स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से मांग कमजोर रहा, जिसकी वजह से लगातार दूसरे दिन इसकी चमक फीकी पड़ी है।