फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम सोने का भाव
नई दिल्ली। पिछले तीन दिनों से सोने की कीमत में तेजी आ रही थी, लेकिन एक बार फिर से आज सोने- चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। कमजोर वैश्चविक मांग और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग के चलते सोने की कीमत में 30 रुपए की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी 300 रुपए नीचे लुढ़क गया।

क्यों धड़ाम हुआ सोना
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 30 रुपए नीचे लुढ़ककर 30,620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का मैन्यूफैक्चर्रर्स की मांग घटने से चांदी की कीमत में 300 रुपए की गिरावट हुई और यह 37,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ पहुंच गया।

वैश्विक बाजार में सोने की कीमत
वैश्विक स्तर पर आई गिरावट के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग के चलते सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजार की बात करें तो वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना आज 0.65 फीसदी टूटकर 1187.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

आपसे शहर में सोने की कीमत
वहीं दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 30620 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 30,470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी भी 300 रुपए नीचे गिर गया। चांदी 37,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। चांदी सिक्का लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा के स्तर पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications