Gold Silver Budget 2026:बजट के बाद सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा? कस्टम ड्यूटी घटी? खरीदारों के लिए बड़ा अपडेट
Gold Silver Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार 01 फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट पेश किया। करीब 85 मिनट के अपने भाषण में उन्होंने आम आदमी के लिए किसी बड़ी राहत का ऐलान नहीं किया। बजट में टैक्स रिटर्न भरने की प्रक्रिया को आसान बनाने, नए रेलवे प्रोजेक्ट्स और आयुर्वेदिक AIIMS जैसी पहलों का जिक्र जरूर हुआ, लेकिन लोगों को सोना-चांदी को लेकर खास उम्मीदें थीं। ऐसे में सवाल उठा कि बजट में सरकार ने गोल्ड और सिल्वर पर क्या फैसला लिया।
बजट से पहले बाजार और विशेषज्ञों को उम्मीद थी कि सरकार सोना-चांदी को सस्ता करने का कदम उठा सकती है। माना जा रहा था कि इन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 6 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत किया जा सकता है। अगर ऐसा होता, तो सोना प्रति 10 ग्राम करीब 3,000 रुपये और चांदी लगभग 6,000 रुपये तक सस्ती हो सकती थी। लेकिन बजट में सरकार ने कस्टम ड्यूटी में किसी तरह की कटौती नहीं की।

Budget 2026 impact on gold and silver: सोने और चांदी के दामों को लेकर बजट में क्या कहा गया?
हैरानी की बात यह रही कि पूरे बजट भाषण के दौरान सोना या चांदी पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) घटाने को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई। यानी गोल्ड और सिल्वर की कीमतों को लेकर जो उम्मीदें थीं, वे इस बजट में पूरी नहीं हो सकीं।
बजट PDF में "gold/silver/customs duty" से जुड़े हिस्सों में ड्यूटी कट का कोई प्रस्ताव नहीं है। ना ही बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने सोने और चांदी के बारे में कुछ कहा था। यानी रेट यथावत रखी गई हैं (कोई कट नहीं) हुआ है।
बजट 2026 PDF में Gold-Silver को लेकर क्या कहा गया है?
भाषण में कीमती धातुओं पर टार्गेटेड टैक्स/ड्यूटी कट की जगह सरकार का फोकस प्रक्रियाओं के सख़्त अनुपालन, ट्रैकिंग और राजस्व संरक्षण पर है। "Precious metals" के संदर्भ में कस्टम्स-एन्फोर्समेंट, रिस्क प्रोफाइलिंग, और ट्रैकिंग सिस्टम मजबूत करने की बात कही गई है।
मतलब: कीमत घटाने के लिए ड्यूटी कट नहीं, बल्कि नियंत्रण व निगरानी मजबूत की जा रही है।
तस्करी (Smuggling) पर बजट 2026 में क्या है?
PDF में स्पष्ट है कि तस्करी और अंडर-इनवॉइसिंग रोकने के लिए Customs Risk Management System को अपग्रेड, Data analytics + AI आधारित प्रोफाइलिंग, High-risk routes/ports पर स्कैनिंग व फिजिकल चेक, Coastal & border surveillance मजबूत और Penalties और प्रोसीजर को सख्त बनाना है। इसका मकसद कीमती धातुओं (gold/silver) की अवैध एंट्री रोकना, राजस्व की रक्षा करना और घरेलू बाजार को साफ रखना है। यानी मतलब साफ है बजट 2026 में सोना-चांदी सस्ता करने के लिए ड्यूटी कट नहीं, बल्कि तस्करी रोकने के लिए सिस्टम सख्त किया गया है।
Gold Silver Rate Today: बजट के बाद सोना और चांदी का क्या है भाव?
Gold Silver Price on Budget 2026 Day 1 February: केंद्रीय बजट के बाद सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। हफ्ते की शुरुआत में चांदी जहां 4,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास थी, वहीं बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी 2026 को स्पॉट मार्केट में इसका भाव फिसलकर 2,65,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसका मतलब है कि सिर्फ एक हफ्ते में चांदी करीब 1,34,400 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।
MCX के आंकड़े इस गिरावट की गंभीरता को और साफ करते हैं। 29 जनवरी को चांदी 4.01 लाख रुपये प्रति किलो के उच्च स्तर पर थी, जो अब टूटकर करीब 2.66 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही है। यानी कुछ ही दिनों में करीब 1.36 लाख रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।
सोने की बात करें तो मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड घटकर 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,27,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। ये दरें जीएसटी और मेकिंग चार्ज से अलग हैं। कुल मिलाकर बजट के बाद कीमती धातुओं में भारी उतार-चढ़ाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications