Gold Rate: टूट सकते हैं पुराने रिकॉर्ड, फिर से सोने में हुई बड़ी गिरावट, चेक करें 23 कैरेट गोल्ड रेट
Gold Rate: टूट सकते हैं पुराने रिकॉर्ड, फिर से सोने में हुई बड़ी गिरावट, चेक करें 23 कैरेट गोल्ड रेट
नई दिल्ली। सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। मंगलवार को भी सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। जिस तरह से सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, उसे देखकर लग रहा है कि आने वाले कुछ ही दिनों में सोना अपने निचले स्तर पर पहुंच जाएगा। सोना अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ सकता है। सोने की कीमत में आई इस गिरावट का लाभ उठाकर आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं। बाजार जानकारों की माने तो अगले एक दिनों तक सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल सकती है और सोना 50 हजार के आसपास दिख सकता है।

सोने की कीमत में हुई बड़ी
23 अगस्त को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को सोना सुबह से ही लाल निशान से साथ खुला । 23 अगस्त को मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 51157 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जबकि MCX पर चांदी का वायदा भाव 217 रुपए गिरकर 54775 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। सोने और चांदी दोनों की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों से पीली धातु में गिरावट का दौर जारी है।

ग्लोबल बाजार का हाल
घरेलू बाजार के अलावा अगर ग्लोबल मार्केट की बात करें तो वैश्विक बाजार की तो सोने की कीमत में वहां उछाल देखने को मिला है। जबकि चांदी की कीमत गिर गई। मंगलवार को अमेरिकी बाजार में सोने का हाजिर भाव 1736.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया तो वहीं चांदी का हाजिर मूल्य 0.27 फीसदी गिरकर 18.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया ।

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 51430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 23 कैरेट वाले वाले सोने की कीमत 51224 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47110 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38573 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 30087 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत 54829 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।












Click it and Unblock the Notifications