Gold Rate Weekly Update: दिवाली के रंग में रंगा सर्राफा बाजार, धनतेरस से पहले सोने की कीमत में चमक लौटी

नई दिल्ली। धनतेरस और दिवाली पर लोग बढ़चढ़ कर सोने की खरीदारी करते हैं। सोना खरीदना शुभ माना जाता है। सोने की मांग में आई इस तेजी का असर उसकी कीमत पर भी दिखने लगा है। सोना एक बार फिर से बढ़ने लगा है। सोने के दाम में तेजी लौट रही है। धनतेरस और दिवाली से पहले सोने की कीमत में फिर से तेजी आ गई है। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

सोने की कीमत में तेजी लौटी

सोने की कीमत में तेजी लौटी

धनतेरस जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सोने की कीमत में तेजी लौट रही है। सोने की कीमत में बढ़त देखने को मिल रही है। त्योहारों के साथ ही सोने और चांदी का भाव मजबूत होते जा रहे हैं। मांग बढ़ने के कारण भी बाजार में तेजी का रूख है। सोना जहां 48 हजार प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गया है तो वहीं माना जा रहा है कि धनतेरस तक ये 49000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर जाएगा।

पटना सर्राफा बाजार का हाल

पटना सर्राफा बाजार का हाल

पटना में आज चांदी की कीमत 600 रुपए की बढ़त के साथ 66800 रुपए प्रकि किलो्राम पर पहुंचा तो वहीं सोने की कीमत 200 रुपए की तेजी के साथ 49400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जहां 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 49250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

1 रुपए में सोना खरीदने का मौका

1 रुपए में सोना खरीदने का मौका

सोने की कीमत धीर-धीरे बढ़ने लगी है। सोने पर त्योहारी सीजन की मांग का असर दिखने लगा है। अगर आप सोने की कीमत की वजह से धनतेरस पर गोल्ड की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आपके पास मौका है महज 1 रुपए में सोना खरीदने का। आपके लिए डिजिटल गोल्ड एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कई कंपनी डिजिटल गोल्ड पर शानदार ऑफर दे रही है। गूगल पे, पेटीएम, फोन पे जैसे मोबाइल वॉलेट प्लेटफॉर्म आपको 1 रुपए में सोना खरीदने का मौका दे रही है।

यह भी पढ़ें: Gold Rate: इन दिवाली-धनतेरस मात्र 1 रुपए में खरीदें सोना, जानें क्या है ऑफर ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+