Gold Rate Update: खुशखबरी, 7500 रुपए तक गिरा सोना, 15 जुलाई के बाद बंपर मुनाफा
नई दिल्ली, जून 13। सोने की कीमत में उठा पटक जारी है। पिछले कुछ दिनों सोने के दाम में जारी तजी और गिरावट के बीच अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ये अच्छा मौका है। आने वाले दिनों में सोना आपको अच्छा रिटर्न देने वाला है। सोना आने वाले दिनों में आपको अच्छा रिटर्न देगा। ऐसे में सोने में निवेश से पहले उसके ताजा भाव के बारे में जरूर जानें....

सोने की कीमत में आई गिरावट
सोने की कीमत में शुक्रवार को गिरावट आई। हफ्ते के आखिरी दिन सोना 318 रुपए नीच गिर गया। एमसीएक्स पर सोना 48880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। बाजार जानकारों की माने तो अगले कुछ दिनों तक सोना और गिरेगा और इसकी कीमत गिरकर 48500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। उसके बाद सोने की कीमत में रफ्तार पकड़ने के आसार है।

48500 तक गिरेगा सोना
बाजार जानकारों की माने तो आने वाले कुछ दिनों में सोने में और गिरावट आएगी। ये गिरावट बुलियन के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। उनका कहना है कि सोना 48500 के भाव पर आ सकता है। ये गिरावट निवेश के लिए अच्छा मौका दे सकता है। इस साल के अंत तक सोने की कीमत तेजी के साथ बढ़कर 55 हजार के आंकड़े को पार कर सकती है।

भारत में सोने की कीमत पर एक नजर
रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहता है। ऐसे में अंतिम कारोबारी दिन सोने की कीमत पर मल्टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर 48880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। वहीं चांदी की कीमत जुलाई की फ्यूचर ट्रेड पर 217 रुपए की तेजी के साथ 72328 रुपए पर बंद हुई।

वैश्विक बाजार में सोने का हाल
अमेरिका में सोने का कारोबार 21.21 डॉलर की गिरावट के साथ 1,876.87 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत वैश्विक बाजार में 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 27.92 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।

55 हजार को पार कर सकता है सोना
सोने की कीमत को लेकर बाजार जानकारों का कहना है कि इस साल के अंत तक सोने की कीमत 55000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर सकता है। बुलियन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ये अच्छा मौका है। सोना आपको साल के अंत तक अच्छा रिर्टन देगा। बाजार एक्सपर्ट्स कहते हैं कि 15 जुलाई 2021 के बाद सोने में रैली आती सकती है, जो इस साल के अंत कर आपको अपना अच्छा मुनाफा देगी।












Click it and Unblock the Notifications