वेडिंग सीजन में चढ़ी सोने की कीमत, महंगा हुआ सोना, जानिए आज का भाव

नई दिल्ली। वेडिंग सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी है। मंगलवार को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। मंगलवार के कारोबार में सोने की कीमतों में 125 रुपए की तेजी आई। मंगलवार को सोना 125 रुपए चढ़कर 33,325 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत में मंदी देखने को मिली।

 Gold rate up in Wedding season, Gold Price UP by Rs 125, know Todays Gold and Silver Price

वेडिंग सीजन के चलते ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग के साथ-सात वैश्विक स्तर पर सुधार के चलते सोने की कीमत में देखने को मिली। मंगलवार को चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। चांदी 250 रुपए कमजोर होकर 39,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोना 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 1,278.90 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत में 0.46 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 33325 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,175 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वाले गिन्नी की कीमत 25,500 रुपए पर स्थिर रही। आपको बता दें कि सोमवार को सोने की कीमत में 40 रुपए की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+