Gold Price Today: सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक, फिर भी 12000 रुपए सस्ता बिक रहा है गोल्ड
Gold Price Today: सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक, फिर भी 12000 रुपए सस्ता बिक रहा है गोल्ड
नई दिल्ली। Gold Price Today. सोने की कीमत( Gold Price) में लगतार आ रही गिरावट पर मंगलवार को थम गया। मंगलवार को सोने के दाम( Gold Rate) में जारी गिरावट थम गई और सोना एक बार फिर से तेजी की ओर बढ़ने लगा है। हालांकि ये तेजी बेहद मामूली रही। 9 मार्च को सोने के दाम में मामूली सुधार देखने को मिली। वहीं चांदी की कीमत( Silver price) 0.5 फीसदी तक चढ़ गया।

सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक
सोने के भाव में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। सोना 160 रुपए तक तेजी के साथ खुला। एमसीएक्स पर सोने ( Gold rate on MCX) के वायदा भाव में आज तेजी आई और सोना 222 रुपए की तेजी के साथ 44440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जहां अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.50 फीसदी की तेजी आई तो वहीं जून डिलीवरी वाले सोने का भाव 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 44687 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

12000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना
सोने की कीमत( Gold Rate) में भले ही तेजी आ गई हो, लेकिन फिर भी अभी सोना अपने उच्चतम मूल्य से 12000 रुपए सस्ता बिक रहा है। मंगलवार को सोने की कीमत से अगर उच्चतम मूल्य की तुलना करें तो सोना 12000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑलटाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 7 अगस्त को 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम
मंगलवार को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 44363 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने का दाम 44185 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने का दाम 40637 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो 18 कैरट वाले सोने की कीमत 33272 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

महानगरों में आज सोने का दाम
अगर महानगरों में सोने की कीमत पर नजर डाले तो राजधानी दिल्ली में 22 करेट शुद्धता वाले सोने का दाम 44150 रुपए और 24 कैरेट वाले सोने का दाम 47780 रुपए पति 10 ग्राम पर बिक रह है। वहीं मुंबऊ में 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रही है तो कोलकाता में 44120 रुपए और चेन्नई में 42210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

कैसा रहेगा आगे का हाल
बाजार जानकारों की माने तो वर्तमान में मोमेंटम के कमजोर पक्ष पर बने रहने की संभावना है। सोना का भाव 1760 डॉलर से नीचे रहेंगी। भारतीय बाजार में सोने का भाव एमसीएक्स पर 43450 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। हालांकि जानकारों की माने तो ये शॉर्टटर्म स्थिति है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक जैसे-जैसे दुनियाभर में कोरोना वैक्सीनेशन रफ्तार पकड़ेगी , सोने में सुधार होने लगेगगा। बाजार जानकारों की माने तो साल 2021 में गोल्ड की कीमतें 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचेगी।

क्यों सस्ता हो रहा है सोना
सोने की कीमत में गिरावट के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं। इंपोर्ट ड्यूटी में 2.5 प्रतिशत की कटौती का असर सोने क दाम पर पड़ रहा है। वहीं डॉलर इंडेक्स में आ रही तेजी के कारण भी सोने के भाव चढ़ रहे हैं। इसक अलावा ईटीएफ में मुनाफवसूली का असर भी सोने के दाम पर पड़ रहा है ।
इन 2 सरकारी बैंकों के ग्राहक 31 मार्च से पहले निपटा लें ये काम,वरना लेन-देन में हो सकती है परेशानी












Click it and Unblock the Notifications