Gold Rate: फिर से धड़ाम हुआ सोना, 5500 रुपए गिरे दाम, जानिए कैसा है चांदी का हाल

Gold Rate: फिर से धड़ाम हुआ सोना, जानिए कैसा है चांदी का हाल

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate. सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को सुधार के बाद मंगलवार को सोने की कीमत में फिर से गिरावट जारी की गई है। अगर सोने की ऑल टाइम हाई रेट से देखें तो सोने की कीमत में 5500 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी के दाम 18000 रुपए तक गिर चुके हैं।

 सोना फिर से गिरा

सोना फिर से गिरा

सोने की कीमत में मंगलवार को फिर से गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सोने की कीमत में 210 रुपए के करीब गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत में कमजोर वैश्विक संकेत के चलते कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोना 210 रुपए तक नीचे गिर गया। आज देशभर के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत गिरकर 50813 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई।

 क्यों गिरा सोने का दाम

क्यों गिरा सोने का दाम

वैश्विक बाजार में कमजोर वैश्विक रूख के चलते सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। कमजोर वैश्विक रूख के चलते सोने-चांदी में आज गिरावट देखने को मिली। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की वायदा कीमत में 0.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोना आज गिरकर 50584 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, वहीं वायदा बाजार में चांदी की कीमत 0.35% गिरकर 61882 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का हाल

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का हाल

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी की गई सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोना जहां 210 रुपए प्रति 10 ग्राम गिर गया तो वहीं चांदी के दाम 918 रुपए प्रति किलोग्राम गिर गए। सोने की कीमत पर नजर डाले तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50813 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 50610 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46545 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38110 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई। चांदी के दाम 918 रुपए गिरकर 61622 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+