Gold Rate: गहना खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग तो जान लीजिए सोने का भाव? क्या है 22 कैरेट गोल्ड रेट

Gold Rate Today (27 June 2025): देशभर में सोने और चांदी के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार 27 जून 2025 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में तेज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। 24 कैरेट गोल्ड अब एक लाख के नीचे आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुलियन की कमजोर कीमतों और अमेरिकी डॉलर में मामूली तेजी के साथ-साथ ईरान-इजरायल संघर्ष विराम के चलते सोने की मांग में गिरावट देखी गई।

MCX पर सोना 0.85% गिरावट के साथ ₹96,261 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो इसके पिछले बंद ₹97,087 से कम था। सुबह 9:10 बजे तक सोने की कीमत ₹946 या 0.97% की गिरावट के साथ ₹96,141 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। हालांकि घरेलू बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं।

Gold Rate Today 27 June 2025

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹10 की गिरावट दर्ज की गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना अब ₹98,940 में बिक रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत भी ₹10 गिरी, जिससे दस ग्राम की कीमत ₹90,690 हो गई।

Silver Price In India Today (27 June, 2025): चांदी की कीमत में भी ₹100 की गिरावट आई है और 1 किलोग्राम चांदी का भाव ₹1,07,900 पहुंच गया है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में चांदी ₹1,07,900 किलो बिक रहा है। वहीं चेन्नई में चांदी ₹1,17,900 किलोग्राम कारोबार कर रहा है।

Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 27 जून 2025 को सोने के दाम?

शहरवार सोने की कीमतें (24 कैरेट) - 10 ग्राम के लिए

  • मुंबई: ₹98,940
  • कोलकाता: ₹98,940
  • चेन्नई: ₹98,940
  • दिल्ली: ₹99,090

शहरवार सोने की कीमतें (22 कैरेट) - 10 ग्राम के लिए

  • मुंबई: ₹90,690
  • कोलकाता: ₹90,690
  • बेंगलुरु: ₹90,690
  • चेन्नई: ₹90,690
  • हैदराबाद: ₹90,690
  • दिल्ली: ₹90,840

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर में हल्की तेजी और ईरान-इज़राइल संघर्षविराम के चलते सुरक्षित निवेश की मांग कमजोर हुई है। इसके चलते सोना लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट की ओर बढ़ रहा है।

स्पॉट गोल्ड 0.4% गिरकर $3,313.23 प्रति औंस पर आ गया है। इस सप्ताह अब तक बुलियन में कुल 1.7% की गिरावट देखी गई है। बाजार अब अमेरिका के मुद्रास्फीति आंकड़ों की ओर देख रहा है, जिससे फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+