Gold Rate Today 12 Dec: न्यू ईयर से पहले सोना महंगा हो रहा है या सस्ता? दिल्ली से मुंबई तक क्या है गोल्ड रेट
Gold Rate Today 12 December 2025: न्यू ईयर से पहले सोने की कीमतें तेज रफ्तार पकड़ती दिख रही हैं और निवेशकों की नजरें लगातार गोल्ड मार्केट पर टिकी हुई हैं। 12 दिसंबर की सुबह सोने के रेट फिर ऊपर चढ़े, जिससे यह सवाल और भी अहम हो गया है कि क्या नए साल से पहले सोना महंगा होता जाएगा या कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,30,910 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹1,30,760 प्रति 10 ग्राम है।
सोने के दामों उछाल मुख्य रूप से अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा प्रमुख ब्याज दर में 0.25% की कटौती के असर से आया है, जिससे निवेशक सुरक्षित आश्रय यानी सोने जैसी संपत्ति की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल और घरेलू डिमांड का सीधा असर भारत के गोल्ड रेट पर पड़ रहा है। ब्याज दर घटने का असर बॉन्ड यील्ड पर भी पड़ता है, जिससे सोने का आकर्षण और बढ़ता है। आइए जानें आज देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट कितने हैं।

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (12 दिसंबर 2025)
🔸 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,30,910 | 22 कैरेट - ₹1,20,010 | 18 कैरेट - ₹98,210
🔸 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,30,760 | 22 कैरेट - ₹1,19,860 | 18 कैरेट - ₹98,070
🔸 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,30,760 | 22 कैरेट - ₹1,19,860 | 18 कैरेट - ₹98,070
🔸 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,30,760 | 22 कैरेट - ₹1,19,860 | 18 कैरेट - ₹98,070
🔸 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,30,760 | 22 कैरेट - ₹1,19,860 | 18 कैरेट - ₹98,070
🔸 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,30,810 | 22 कैरेट - ₹1,19,910 | 18 कैरेट - ₹98,080
🔸 पुणे: 24 कैरेट - ₹1,30,760 | 22 कैरेट - ₹1,19,860 | 18 कैरेट - ₹98,070
🔸 बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,30,760 | 22 कैरेट - ₹1,19,860 | 18 कैरेट - ₹98,070
🔸 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,30,910 | 22 कैरेट - ₹1,20,010 | 18 कैरेट - ₹98,210
🔸 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,30,910 | 22 कैरेट - ₹1,20,010 | 18 कैरेट - ₹98,210
(18 कैरेट के भाव अनुमानित हैं भारत के औसत रेट के आधार पर - भारत में 18 कैरेट गोल्ड आज लगभग ₹98,210 प्रति 10 ग्राम ट्रेड कर रहा है।)
🟡 Silver Price In India Today (12 December 2025): सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी मजबूती है और यह लगभग ₹2,01,100 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुँच गई है, जो हाल ही में रिकॉर्ड के करीब रही है। घरेलू मांग, ग्लोबल सप्लाई में कमी और औद्योगिक इस्तेमाल से चांदी की मांग बढ़ी है।
🟡भारत में सोने के दाम कैसे तय होते हैं?
🔸 अंतरराष्ट्रीय सोना बाजार (Spot Rates): विश्व बाजार में सोने का हाजिर भाव डॉलर/औंस में तय होता है और भारतीय कीमत उसी के आधार पर बदलती है।
🔸 डॉलर-रुपया विनिमय दर: डॉलर मजबूत होने पर सोना महंगा होता है और डॉलर कमजोर पर सस्ता।
🔸 आयात शुल्क और टैक्स: भारत में सोना आयात पर कस्टम ड्यूटी और अन्य टैक्स लगते हैं, जो अंतिम कीमत को प्रभावित करते हैं।
🔸 स्थानीय सराफा बाजार: शहरों में अलग-अलग स्टॉक, मांग-सप्लाई के हिसाब से खुदरा रेट थोड़े अलग हो सकते हैं।
🔸 सरकारी और औद्योगिक गतिविधियां: मौद्रिक नीतियों (जैसे ब्याज दर में बदलाव), निवेश धारणा और त्योहार/शादी के मौसम भी दामों को ऊपर-नीचे कर सकते हैं।
ऐसे में सोने की कीमतें रोजाना बदलती रहती हैं, और निवेश या खरीद से पहले ताजा रेट जान लेना सबसे जरूरी होता है।












Click it and Unblock the Notifications