Gold Rate: दिल्ली से लेकर मुंबई तक, हफ्ते भर में कितना सस्ता हुआ सोना? जानें 24 कैरेट व 22 कैरेट का गोल्ड रेट
Gold Rate Today (27 July 2025): देशभर में सोने की कीमतों में इस हफ्ते कुछ नरमी देखने को मिली है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना ₹110 सस्ता हुआ है। दिल्ली में अब 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹1,00,080 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹100 की गिरावट के साथ ₹91,750 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
24 कैरेट सोना देश के लगभग हर शहर में एक लाख के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं गहने की बात करें तो 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना ₹91,600 प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,930 प्रति 10 ग्राम है।

Silver Price In India Today (27 July 2025): चांदी की कीमतों में पूरे सप्ताह उतार-चढ़ाव के बाद अब स्थिरता देखी जा रही है। 27 जुलाई को दिल्ली में चांदी ₹1,16,000 प्रति किलोग्राम पर स्थिर है। इंदौर के सर्राफा बाजार में 26 जुलाई को चांदी की कीमत में ₹1,200 की तेजी दर्ज की गई, जिसके बाद यह ₹1,14,500 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 27 जुलाई 2025 को सोने के दाम?
🔹 दिल्ली ₹91,750 (22kt) ₹1,00,080 (24kt)
🔹जयपुर ₹91,750 (22kt) ₹1,00,080 (24kt)
🔹 अहमदाबाद ₹91,650 (22kt) ₹99,980 (24kt)
🔹 पटना ₹92,140 (22kt) ₹1,00,520 (24kt)
🔹 मुंबई ₹91,600 (22kt) ₹99,930 (24kt)
🔹 हैदराबाद ₹91,600 (22kt) ₹99,930 (24kt)
🔹 चेन्नई ₹91,600 (22kt) ₹99,930 (24kt)
🔹 बेंगलुरु ₹91,600 (22kt) ₹99,930 (24kt)
🔹 कोलकाता ₹91,600 (22kt) ₹99,930 (24kt)
🔹 नोएडा ₹91,750 (22kt) ₹1,00,080 (24kt)
🔹 गाजियाबाद ₹91,750 (22kt) ₹1,00,080 (24kt)
🔹 लखनऊ ₹91,750 (22kt) ₹1,00,080 (24kt)
हफ्ते भर की हलचल के बाद सोने की कीमतों में थोड़ी राहत मिली है, जबकि चांदी की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं। ऐसे में निवेश से पहले मौजूदा रेट्स और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications