Gold Rate: हरतालिका तीज के दिन सोना खरीदना हुआ और महंगा, जानें कितना बढ़ा 22 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Rate Today (26 August 2025): देशभर में आज हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। आज मंगलवार को भारत में सोने की कीमतों में 500 रुपये की तेजी देखी गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिज़र्व की गवर्नर लिसा कुक को मॉर्गेज धोखाधड़ी के आरोप में बर्खास्त किए जाने के बाद निवेशक सुरक्षित संपत्तियों की ओर आकर्षित हुए, जिससे सोने की मांग बढ़ी।

दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,00,900 और 22 कैरेट सोना ₹93,700 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। मुंबई और चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,00,750 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड ₹92,350 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। कोलकात में 24 कैरेट सोना ₹1,00,750 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड ₹92,350 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

Gold Rate Today 26 August 2025

Silver Price In India Today (26 Aug 2025): आज चांदी का भाव ₹1,20,000 प्रति किलोग्राम है। चांदी के भाव में एक हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

Gold Price in India: शहरवार सोने की कीमतें (10 ग्राम के हिसाब से)

  • दिल्ली: 22 कैरेट - ₹93,700 | 24 कैरेट - ₹1,00,900
  • जयपुर: 22 कैरेट - ₹93,700 | 24 कैरेट - ₹1,00,900
  • अहमदाबाद: 22 कैरेट - ₹93,600 | 24 कैरेट - ₹1,00,800
  • पटना: 22 कैरेट - ₹93,600 | 24 कैरेट - ₹1,00,800
  • मुंबई: 22 कैरेट - ₹92,350 | 24 कैरेट - ₹1,00,750
  • हैदराबाद: 22 कैरेट - ₹92,350 | 24 कैरेट - ₹1,00,750
  • चेन्नई: 22 कैरेट - ₹92,350 | 24 कैरेट - ₹1,00,750
  • बेंगलुरु: 22 कैरेट - ₹92,350 | 24 कैरेट - ₹1,00,750
  • कोलकाता: 22 कैरेट - ₹92,350 | 24 कैरेट - ₹1,00,750

सोने में तेजी के कारण

  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व में बदलाव और केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता को लेकर असमंजस।
  • फेड चेयर जेरोम पॉवेल द्वारा सितंबर में ब्याज दर में कटौती की संभावना।
  • निवेशक सुरक्षित परिसंपत्तियों की ओर आकर्षित।

MCX पर वायदा कीमतें

  • अक्टूबर 2025 एक्सपायरी - ₹1,00,925 प्रति 10 ग्राम (0.30% बढ़ोतरी)
  • चांदी (सितंबर 2025 एक्सपायरी) - ₹1,16,449 प्रति किलोग्राम (0.43% बढ़ोतरी)

सोने की कीमतों को प्रभावित करने वाले कारण

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में रेट
  • आयात शुल्क और टैक्स
  • विनिमय दर में उतार-चढ़ाव
  • भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं बल्कि सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व भी रखता है। यह खासकर शादियों और त्योहारों में अत्यंत लोकप्रिय है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+