Gold Rate: सावन में सोना-चांदी के रेट छू रहे आसमान, दिल्ली से लेकर मुंबई तक क्या है 22 कैरेट का भाव?

Gold Rate Today (24 July 2025): सावन के इस पावन महीने में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,02,000 रुपये से ऊपर ट्रेड कर रहा है और 22 कैरेट सोने की कीमत 93,800 रुपये के पार निकल गई है। सिर्फ एक दिन में सोने के दाम में करीब 1,000 रुपये तक की तेजी देखने को मिली है।

देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट गोल्ड एक लाख के पार है और 22 कैरेट सोना 93 हजार के पार कारोबार कर रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,00,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड 93,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड 1,00,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोना 93,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate Today 24 July 2025

Silver Price In India Today (24 July 2025): चांदी का भाव कल शाम 1,18,000 रुपये प्रति किलो के स्तर को पार कर गया था, जबकि आज यह 1,19,000 रुपये प्रति किलो के करीब कारोबार कर रही है।

Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 24 जुलाई 2025 को सोने के दाम?

  • दिल्ली ₹93,960 (22kt) ₹1,00,490 (24kt)
  • जयपुर ₹93,960 (22kt) ₹1,02,490 (24kt)
  • अहमदाबाद ₹91,740 (22kt) ₹1,00,080 (24kt)
  • पटना ₹93,810 (22kt) ₹1,02,340 (24kt)
  • मुंबई ₹93,810 (22kt) ₹1,00,160 (24kt)
  • हैदराबाद ₹91,690 (22kt) ₹1,00,030 (24kt)
  • चेन्नई ₹93,810 (22kt) ₹1,00,160 (24kt)
  • बेंगलुरु ₹93,810 (22kt) ₹1,02,340 (24kt)
  • कोलकाता ₹93,810 (22kt) ₹1,02,340 (24kt)
  • नोएडा ₹93,960 (22kt) ₹1,02,490 (24kt)
  • गाजियाबाद ₹91,960 (22kt) ₹1,00,310 (24kt)
  • लखनऊ ₹93,960 (22kt) ₹1,02,490 (24kt)

क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

हाल के दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। इसके पीछे कई अहम वैश्विक और घरेलू कारण हैं। सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में छाई आर्थिक अनिश्चितता है। अमेरिका में व्यापारिक समझौतों को लेकर जारी असमंजस और डॉलर की गिरावट से निवेशकों का रुझान सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़ गया है। ऐसे में सोना और चांदी एक बार फिर निवेश का भरोसेमंद साधन बनकर उभरे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+