Gold Rate: सावन शिवरात्रि से पहले सोने की चमक बरकरार, कीमतों में हल्की बढ़त, जानें लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today: सावन शिवरात्रि से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में हल्का उछाल दर्ज किया गया। 24 कैरेट सोना आज भी ₹1,00,000 से ऊपर ही कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड ₹91,900 के पार बना हुआ है।
दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड 91,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट गोल्ड 1,00,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड 91,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट गोल्ड 1,00,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Silver Price In India Today (22 July 2025): चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है, एक किलो चांदी ₹1,15,900 पर पहुंच गई है, जिसमें ₹100 की गिरावट दर्ज की गई है।
देश के 10 प्रमुख शहरों में आज यानी 21 जुलाई 2025 को सोने का लेटेस्ट भाव
- दिल्ली ₹91,960 (22kt) ₹1,00,310 (24kt)
- जयपुर ₹91,960 (22kt) ₹1,00,310 (24kt)
- अहमदाबाद ₹91,740 (22kt) ₹1,00,080 (24kt)
- पटना ₹91,810 (22kt) ₹1,00,160 (24kt)
- मुंबई ₹91,810 (22kt) ₹1,00,160 (24kt)
- हैदराबाद ₹91,690 (22kt) ₹1,00,030 (24kt)
- चेन्नई ₹91,810 (22kt) ₹1,00,160 (24kt)
- बेंगलुरु ₹91,690 (22kt) ₹1,00,030 (24kt)
- कोलकाता ₹91,810 (22kt) ₹1,00,160 (24kt)
- नोएडा ₹91,960 (22kt) ₹1,00,310 (24kt)
- गाजियाबाद ₹91,960 (22kt) ₹1,00,310 (24kt)
- लखनऊ ₹91,810 (22kt) ₹1,00,160 (24kt)
क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत?
त्योहारी सीजन की शुरुआत और सावन शिवरात्रि जैसे धार्मिक पर्वों की वजह से खुदरा बाजार में खरीदारी का रुझान बढ़ा है। इसके साथ ही थोक विक्रेताओं (स्टॉकिस्ट्स) द्वारा की जा रही भारी खरीदारी ने घरेलू बाजार में सोने की मांग को और मजबूत किया है। यही वजह है कि राजधानी दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1 लाख के ऊपर बना हुआ है।
ग्लोबल फैक्टर्स भी दे रहे हैं कीमतों को सपोर्ट
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने को मजबूती मिल रही है। अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और अमेरिका की व्यापार नीति को लेकर जारी अनिश्चितता की वजह से निवेशकों का रुझान सुरक्षित विकल्प यानी गोल्ड की ओर बढ़ा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी ब्याज दर नीतियों, आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक परिदृश्य पर बाजार की पैनी नजर बनी हुई है। ये सभी वैश्विक कारक भी घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों को सहारा दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications