Gold Rate: अगस्त के पहले वीकेंड पर सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आज के ताजा रेट और गिरावट की वजह

Gold Rate Today (2 August 2025): अगर आप सोने या चांदी की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अगस्त महीने के पहले वीकेंड शनिवार 2 अगस्त 2025 को सोने और चांदी-दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना करीब ₹250 सस्ता होकर ₹99,000 के आसपास पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹91,400 प्रति 10 ग्राम के करीब है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट का रेट ₹99,960 रुपये और 22 कैरेट का रेट ₹91,490 प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate Today 2 August 2025

दिल्ली में 22 कैरेट सोना ₹91,640 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹99,960 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। नोएडा और गाजियाबाद में 22 कैरेट गोल्ड ₹91,640 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹99,960 प्रति 10 ग्राम है।

Silver Price In India Today (2 Aug 2025): चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है-₹2,000 प्रति किलो की कमी के साथ इसका भाव अब ₹1,12,900 प्रति किलोग्राम हो गया है।

Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 2 अगस्त 2025 को सोने के दाम?

🔹दिल्ली ₹91,640 (22kt) ₹99,960 (24kt)

🔹जयपुर ₹91,640 (22kt) ₹99,960 (24kt)

🔹अहमदाबाद ₹91,490 (22kt) ₹99,960 (24kt)

🔹पटना ₹91,490 (22kt) ₹99,960 (24kt)

🔹मुंबई ₹91,490 (22kt) ₹99,810 (24kt)

🔹हैदराबाद ₹91,490 (22kt) ₹99,960 (24kt)

🔹चेन्नई ₹91,490 (22kt) ₹99,810 (24kt)

🔹बेंगलुरु ₹91,490 (22kt) ₹99,960 (24kt)

🔹कोलकाता ₹91,490 (22kt) ₹99,810 (24kt)

🔹नोएडा ₹91,640 (22kt) ₹99,960 (24kt)

🔹गाजियाबाद ₹91,640 (22kt) ₹99,960 (24kt)

🔹लखनऊ ₹91,640 (22kt) ₹99,960 (24kt)

सोने के भाव में गिरावट क्यों आई?

2 अगस्त को सोने की कीमतों में आई गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण रहा अमेरिकी फेडरल रिजर्व का सख्त रुख। फेड ने ब्याज दरों में कटौती के संकेत नहीं दिए हैं, जिससे यह साफ है कि महंगाई को काबू में रखने के लिए उच्च ब्याज दरें जारी रहेंगी।

इसका असर यह होता है कि निवेशक बैंक डिपॉजिट्स और बॉन्ड जैसे विकल्पों की ओर झुकते हैं और सोने जैसी गैर-ब्याज देने वाली संपत्तियों से दूरी बना लेते हैं, जिससे सोने की मांग घटती है और कीमतों में गिरावट आती है।

साथ ही, डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कमजोर मांग ने भी भाव पर दबाव डाला है। डॉलर मजबूत होने से भारत में आयात महंगा होता है, जिससे सोने की घरेलू मांग प्रभावित होती है और कीमतें गिरती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+