Gold Rate Today: सावन में सोना हुआ और सस्ता! आज कहां कितने में मिल रहा 22 और 24 कैरेट गोल्ड
Gold Rate Today (17 July 2025): सावन के पावन महीने में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता हुआ है। गुरुवार 17 जुलाई 2025 को सोने के रेट में 100 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है। देश के प्रमुख बुलियन मार्केट्स में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 99,400 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 91,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव ₹91,140 रुपये है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 99,420 प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹99,270 है और 22 कैरेट गोल्ड ₹90,990 प्रति 10 ग्राम है।

Silver Price In India Today (17 July 2025): वहीं एक किलो चांदी की कीमत भी आज घटकर 1,13,900 रुपये हो गई है। इसमें भी 100 रुपये तक की कमी आई है। यह गिरावट उन लोगों के लिए राहत की खबर है जो इस समय सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं।
Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 17 जुलाई 2025 को सोने के दाम?
- दिल्ली: 91,140 (22 कैरेट) 99,420 (24 कैरेट)
- चेन्नई: 90,990 (22 कैरेट) 99,270 (24 कैरेट)
- मुंबई 90,990 (22 कैरेट) 99,270 (24 कैरेट)
- कोलकाता: 90,990 (22 कैरेट) 99,270 (24 कैरेट)
- जयपुर: 91,140 (22 कैरेट) 99,420 (24 कैरेट)
- नोएडा 91,140 (22 कैरेट) 99,420 (24 कैरेट)
- गाजियाबाद: 91,140 (22 कैरेट) 99,420 (24 कैरेट)
- लखनऊ: 91,140 (22 कैरेट) 99,420 (24 कैरेट)
- बंगलुरु: 90,990 (22 कैरेट) 99,270 (24 कैरेट)
- पटना: 90,990 (22 कैरेट) 99,270 (24 कैरेट)












Click it and Unblock the Notifications