Gold Rate Today: सावन के पहले सोमवार को क्या है सोना और चांदी का भाव? जानें 22 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today (14 July 2025): देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सावन के पहले सोमवार सुबह के शुरुआती व्यापार में 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹10 की गिरावट दर्ज की गई, जिससे 10 ग्राम शुद्ध सोना (24 कैरेट) अब ₹99,700 पर बिक रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत में भी ₹10 की बढ़ोतरी हुई है, और अब 10 ग्राम का भाव ₹91,390 है।
देशभर के सभी बड़े शहरों में 24 कैरेट गोल्ड 99 हजार के पार यानी लगभग एक लाख के आसपास है। वहीं गहना खरीदने वालों की बात करें तो 22 कैरेट गोल्ड 91 हजार के पार कारोबार कर रहा है। दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹99,850 है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹91,540 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹99,700 है। 22 कैरेट सोने की कीमत मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में ₹91,390 प्रति 10 ग्राम है। MCX पर भी सोमवार सुबह (सुबह 9:10 बजे तक) सोने के भाव में तेजी देखी गई। सोना 0.31% की तेजी के साथ ₹98,117 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था
Silver Price In India Today (14 July 2025): चांदी की कीमत में भी ₹100 की गिरावट आई है और एक किलोग्राम चांदी की कीमत ₹1,14,900 पर पहुंच गई है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक किलोग्राम चांदी की कीमत ₹1,14,900 है, जबकि चेन्नई में यह ₹1,24,900 पर बिक रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत?
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय यूनियन और मेक्सिको से आयात पर 30% टैरिफ लगाने की धमकी के बाद निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने का रुख किया। इसके चलते सोमवार को अमेरिकी बाजार में सोने की कीमत तीन हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। स्पॉट गोल्ड 0.5% की तेजी के साथ $3,371.34 प्रति औंस पर पहुंच गया, जो 23 जून के बाद का उच्चतम स्तर है।
वहीं, अमेरिकी सोने के फ्यूचर्स 0.7% बढ़कर $3,386.20 प्रति औंस पर कारोबार कर रहे हैं। स्पॉट सिल्वर 0.4% बढ़कर $38.49 प्रति औंस हो गया, जबकि प्लैटिनम 1.1% गिरकर $1,384 और पैलेडियम 1.7% गिरकर $1,194.40 पर आ गया।
क्या यह सोना खरीदने का सही समय है?
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की टैरिफ धमकियों से सोने को सपोर्ट मिल रहा है, हालांकि डॉलर की मजबूती इसकी कीमतों को सीमित कर सकती है। मिंट के मुताबिक इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वाइस प्रेसिडेंट और ऐस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन अक्ष कंबोज ने कहा, "ट्रंप ने 1 अगस्त तक बातचीत के लिए समय दिया है, लेकिन तेजी से हालात बिगड़ने की आशंका ने निवेशकों को रिस्क से दूर कर सुरक्षित विकल्प की ओर मोड़ा है, जिससे सोने की मांग बढ़ी है।"
उन्होंने यह भी कहा कि, "आने वाला सप्ताह महंगाई के आंकड़ों और कॉर्पोरेट कंपनियों के नतीजों से भरा है, जिससे सोने की निकट भविष्य की दिशा तय होगी। हालांकि, डॉलर की मजबूती के चलते सोने में ज्यादा तेजी सीमित हो सकती है।"












Click it and Unblock the Notifications