Gold Rate: स्वतंत्रता दिवस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आपके शहर में क्या है भाव?

Gold Rate Today (14 August 2025): भारत में स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार, 14 अगस्त को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। सोने और चांदी के दामों में उछाल की मुख्य वजह अमेरिकी महंगाई आंकड़े, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और सितंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदें रहीं।

दिल्ली में अब 24 कैरेट सोना ₹1,01,490 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹93,040 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोना एक लाख के पार पार कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड देश के सभी बड़े शहरों 93 हजार प्रति 10 ग्राम के पार है।

Gold Rate Today 15 August 2025

मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,01,340 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड ₹92,890 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

Silver Price In India Today (14 Aug 2025): सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी बढ़ोतरी देखी गई है। चांदी का भाव ₹1,14,900 प्रति किलोग्राम है।

फ्यूचर्स मार्केट (MCX) में अगस्त 5, 2025 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स 0.03% बढ़कर ₹1,00,219 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। सितंबर 5, 2025 एक्सपायरी वाली सिल्वर 0.17% बढ़कर ₹1,15,220 प्रति किलोग्राम पर है।

Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 14 अगस्त 2025 को सोने के दाम?

🔹दिल्ली ₹93,040 (22kt) ₹1,01,490 (24kt)

🔹जयपुर ₹93,040 (22kt) ₹1,01,490 (24kt)

🔹अहमदाबाद ₹92,940 (22kt) ₹1,01,390 (24kt)

🔹पटना ₹92,940 (22kt) ₹1,01,390 (24kt)

🔹मुंबई ₹92,890 (22kt) ₹1,01,340 (24kt)

🔹हैदराबाद ₹92,890 (22kt) ₹1,01,340 (24kt)

🔹चेन्नई ₹92,890 (22kt) ₹1,01,340 (24kt)

🔹बेंगलुरु ₹92,890 (22kt) ₹1,01,340 (24kt)

🔹कोलकाता ₹92,890 (22kt) ₹1,01,340 (24kt)

🔹नोएडा ₹93,040 (22kt) ₹1,01,490 (24kt)

🔹गाजियाबाद ₹93,040 (22kt) ₹1,01,490 (24kt)

🔹लखनऊ ₹93,050 (22kt) ₹1,01,500 (24kt)

🔹चंडीगढ़ ₹93,050 (22kt) ₹1,01,500 (24kt)

🔹भोपाल ₹92,950 (22kt) ₹1,01,400 (24kt)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की कीमत?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना लगातार तीसरे दिन चढ़ा। सितंबर में फेड रेट कट की उम्मीद और डॉलर की कमजोरी ने सोने को सहारा दिया। स्पॉट गोल्ड: 0.4% बढ़कर $3,367.53 प्रति औंस और अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स (दिसंबर डिलीवरी): 0.3% बढ़कर $3,416.70 प्रति औंस है।

डॉलर अपने कई हफ्तों के निचले स्तर के पास रहा, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना सस्ता हो गया। वहीं, अमेरिकी 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड एक हफ्ते के निचले स्तर पर बनी रही।

अमेरिका में जुलाई माह में उपभोक्ता कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई, जिससे अगले महीने फेड रेट कट की संभावना मजबूत हुई। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने भी 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की अच्छी संभावना जताई। LSEG के आंकड़ों के मुताबिक, 17 सितंबर को रेट कट लगभग तय माना जा रहा है और 6% संभावना आधे प्रतिशत की बड़ी कटौती की भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+