Gold Price: वेडिंग सीजन में खरीदें 8540 रुपए सस्ता सोना, जानें अपने शहर में सोने का भाव

Gold Price: वेडिंग सीजन में खरीदें 8540 रुपए सस्ता सोना, जानें अपने शहर में सोने का भाव

नई दिल्ली, 25 नवंबर। शादियों की सीजन जारी है, लोग इस वेडिंग सीजन में जमकर सोने-चांदी की खरीदारी कर रहे हैं, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। सोने की कीमत में एक बार फिर से तेजी लौटी है। सोना फिर से चढ़ने लगा है। शादियों के सीजन में सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की चमक लौटी आई है। सोना आज 130 रुपए चढ गया तो वहीं चांदी की कीमत 63200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। देश भर के सर्राफा बाजारों का हाल देखें तो सोना 47714 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

 8540 रुपए सस्ता सोना

8540 रुपए सस्ता सोना

सोने की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छा मौका है। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से 8540 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर चुकी है। अगस्त 2020 में सोना 56264 रुपए के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। वहीं इस कीमत की तुलना आज का भाव से करें तो सोना अब तक 8540 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुकी है। वहीं चांदी की कीमत 76004 रुपए प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गई थी, जो अब 12808 रुपए तक सस्ता हो चुकी है।

24 कैरेट से 18 कैरेट वाले सोने की कीमत

24 कैरेट से 18 कैरेट वाले सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट पर नजर डाले तो आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47714 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47523 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 22 कैरेट वाले सोने का आज का भाव 43706 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 35786 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

 1 मिस्ड कॉल से जाने अपने शहर में सोने का रेट

1 मिस्ड कॉल से जाने अपने शहर में सोने का रेट

अगर आप अपने शहर में सोने-चांदी का ताजा रेट पता करना चाहते हैं तो आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इस नवंबर पर मिस्ड कॉल देने के बाद आपके पास मैसेज के जरिए आपके शहर में सोने चांदी का ताजा रेट आ जाएगा।

 कैसे पता करें सोने की शुद्धता

कैसे पता करें सोने की शुद्धता

सोने की कीमत के साथ उसकी शुद्धता भी जानने की जरूरत है। सोने की शुद्धता जांच करने के लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। आप BIS Care app पर जाकर अपने सोने की शुद्धता की जांच कर सकते है। ग्राहक इस ऐप पर जाकर गोल्ड की शुद्धता की जांच कर सकते हैं । आप सोने की शुद्धता के अलावा गोल्ड ज्वैलर्स से जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं । आप रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर जैसी समस्या से जुड़ी समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+