Gold Price today: सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, 61000 रुपए के पार पहुंचा भाव
सोने की कीमत अब आम आदमी के बजट के बाहर हो चुकी है। बुधवार को सोने की कीमतों में एक बार भारी उछाल देखने को मिला। सोने का भाव 61000 रुपए के पार पहुंच गया है।

Gold Price today: सोने में तेजी बरकरार है। ऐसे में पहली बार सोने के भाव 61 हजार के पार पहुंच गए हैं। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के दामों में भारी उछाल देखने को मिला। सोने के भाव 61000 रुपए के पार अपने ऑल टाइम हाई प्राइज पर है।
सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया
सोने सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। आज एक बार फिर दाम में भारी तेजी देखने को मिली। बुधवार को सोना वायदा ने 61145 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा, जो कि अब तक का सबसे रिकॉर्ड स्तर की कीमत है। इतना ही नहीं चांदी में भारी उछाल देखने को मिली है।
जानिए सोने के भाव
मंगलवार शाम को सोना वायदा 60954 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जो बुधवार को 61113 रुपए के आस-पास खुला। एक दिन में सोने भाव में काफी तेजी देखने को मिली। आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव (10 ग्राम) 61,360 है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 56,250 रुपए पहुंच गई है।
चांदी भी चमकी, बढ़े 2490 रुपए
ऐसे ही चांदी की चमक भी बढ़ती जा रही है। एक दिन में चांदी के दाम 2490 रुपए बढ़े हैं। बुधवार को चांदी का भाव 77090 रुपए पहुंच गया है, जो कि बीते दिन 74,600 रुपए था।
पहली बार पहुंचा था 60 हजार के पार
इससे पहले 20 मार्च को सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई थी, जो अभी भी जारी है। सोने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 60 हजार रुपए के पार छलांग लगाई थी। जो कि भारत के कारोबारी इतिहास में पहला मौका था। वहीं सोने के बढ़ती कीमतों पर एक्सपर्ट्स की मानें तो अभी सोने में और तेजी देखने को मिलेगी। इधर, शादियों का सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में सोने के आभूषण की खरीदारी होना लाजमी है, लेकिन सोने के बढ़ते दामों का बजट पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications