Gold Rate: लगातार दूसरे दिन सोना हुआ धड़ाम, 3268 रु गिरे चांदी के दाम, जानिए सोने-चांदी का ताजा रेट

Gold Rate: लगातार दूसरे दिन सोना हुआ धड़ाम, 3268 रु गिरे चांदी के दाम, जानिए सोने-चांदी का ताजा रेट

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate 3rd September 2020. सितंबर महीने के शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सितंबर के पहले तीन दिनों में ही चांदी की कीमत में 3268 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोने के भाव में 600 के करीब गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार, 3 सितंबर 2020 को सोने-चांदी की कीमत नें बड़ी गिरावट देखने को मिली। आज देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना लगातार दूसरे दिन गिर गया। वहीं तांदी की कीमत में 1559 रुपए की बड़ी गिरावट आई।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

3 September 2020, सितंबर महीने के आते ही और पितृपक्ष( Pitru Paksha 2020)के शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी( Gold-Silver) के रेट में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सोने की कीमत गिरकर 51000 रुपए से नीचे आ गई। वहीं चांदी की कीमत 1559 रुपए नीचे लुढ़कर 64362 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बुधवार के मुकाबले सोना आज 340 रुपए नीचे गिर गया।

 एक नजर देशभर के सर्राफा बाजार पर

एक नजर देशभर के सर्राफा बाजार पर

आज देशभर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट, जहां देशभर के 14 सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के औसत रेट को प्रकाशित किया जाता लहै उसके मुताबिक आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 50844 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 339 रुपए नीचे लुढ़कर 50640 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 46573 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38133 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

कैसा रहा आज चांदी का हाल

कैसा रहा आज चांदी का हाल

सोने के साथ-साथ आज चांदी के रेट( Silver Rate) में बी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार 3 सितंबर 2020 को चांदी के दाम 1559 रुपए नीचे गिरकर 64362 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। अगर सितंबर के 3 दिनों का हालज देखें तो 3 दिनों में चांदी की कीमत में 3268 रुपए की गिरावट आ चुकी है। 1 सितंबर को चांदी की कीमत 67630 रुपए प्रति किलोग्राम थी तो वहीं 3 सितंबर को इसकी कीमत गिरकर 64362 रुपए पर पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+