Gold Rate Today: वेडिंग सीजन में सस्ता सोना खरीदने का गोल्डन चांस, कीमत में आई बड़ी गिरावट, जानें भाव
Gold Rate Today: वेडिंग सीजन में सस्ता सोना खरीदने का गोल्डन चांस, कीमत में आई बड़ी गिरावट, जानें भाव
नई दिल्ली, 23 फरवरी। सोने की कीमत में साल 2022 में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमत 50 हजार के पार हो गया, लेकिन आज सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। सोना आज सस्ता हो गया है। सोने की कीमत में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को सोने की कीमत 50076 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। रूस-यूक्रेन संकट के बीच आज सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है।

सोने की कीमत पर नजर
सोने की कीमत बुधवार को गिरावट के साथ खुली। 24 कैरेट वाले सोने के दाम आज गिरकर 50076 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट पर नजर डाले तो सोना 50076 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर जीएसटी के साथ देखा जाए तो इसकी कीमत 51578 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोने की तुलना में चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी के दाम 234 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिर गए हैं।

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत के मुताबिक आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50076 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 49875 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37557 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 29294 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

56000 रुपए पर पहुंच गया सोना
आपको याद दिला दें कि अगस्त 2020 में सोने की कीमत अपने ऑल टाई हाई रेट पर पहुंच गई थी। सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हो गया था। सोने के अलावा चांदी की कीमत 76006 रुपए प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। बाजार जानकारों की माने तो सोने में तेजी की सिलसिला जारी है। ये सिलसिला जारी रहेगा और बहुत ही जल्द 1890 डॉलर और फिर 1900 डॉलर के स्तर को पार कर जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications