Gold Rate: सोना फिर सस्ता! दो हफ्ते में ₹10,000 गिरा भाव, चांदी ₹21,000 टूटी, वेडिंग सीजन में कर लीजिए खरीदारी
Gold Rate Today 8 November: सोना और चांदी के दामों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो हफ्तों में सोने की कीमत करीब ₹10,000 और चांदी की कीमत ₹21,000 प्रति किलो तक गिर चुकी है। अगर आप शादी या निवेश के लिए सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यही सही वक्त हो सकता है, जल्दी खरीदारी कर लीजिए।
8 नवंबर को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का दाम आज ₹1,22,160 /10 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,990/ प्रति 10 ग्राम रही। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,11,840 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,22,010 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

दो हफ्ते में ₹10,774 सस्ता हुआ गोल्ड
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 17 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,30,874 प्रति 10 ग्राम था, जो अब गिरकर ₹1,20,100 रह गया है। यानी सोना ₹10,774 तक सस्ता हो गया। एमसीएक्स (MCX) पर भी सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। 17 अक्टूबर को 5 दिसंबर डिलीवरी वाले गोल्ड का भाव ₹1,27,008 था, जो अब ₹1,21,038 पर आ गया है -यानी ₹5,970 की कमी।
Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (8 नवंबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,21,620/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,490/10 ग्राम
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,21,470/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,340/10 ग्राम
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,21,520/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,390/10 ग्राम
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,21,510/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,380/10 ग्राम
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,21,560/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,420/10 ग्राम
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,21,620/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,490/10 ग्राम
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,21,610/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,480/10 ग्राम
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,21,560/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,420/10 ग्राम
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,21,470/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,340/10 ग्राम
🔹 पुणे: 24 कैरेट - ₹1,21,480/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,350/10 ग्राम
🟡 Silver Price In India Today (8 November 2025): सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। 17 अक्टूबर को 1 किलो चांदी ₹1,69,230 में बिक रही थी, जो अब ₹1,48,275 पर आ गई है यानी ₹20,955 की गिरावट। एमसीएक्स पर भी चांदी का वायदा भाव ₹1,56,604 से गिरकर ₹1,47,789 रह गया है।
🟡 वेडिंग सीजन में खरीदारी का सुनहरा मौका
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में दबाव बना है। ऐसे में शादी सीजन से पहले खरीदारी करने वालों के लिए ये एक बेहतर मौका है। हालांकि, ज्वेलरी खरीदते समय हॉलमार्क और जीएसटी+मेकिंग चार्ज का ध्यान रखना जरूरी है।
नोट: IBJA के रेट केवल इंडिकेशन के लिए होते हैं। स्थानीय ज्वेलरी दुकानों पर मेकिंग चार्ज और टैक्स लगने से दाम अलग हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications