Gold Rate: सोना धड़ाम, 10000 रु तक सस्ता, गोल्ड ज्वैलरी खरीदाने से पहले जरूर चेक कर लें ये 3 निशान
Gold Rate: सोना धड़ाम, 10000 रु तक सस्ता, गोल्ड ज्वैलरी खरीदाने से पहले जरूर चेक कर लें ये 3 निशान
नई दिल्ली। Gold Rate Today 6 September. सोने की कीमत में हफ्ते के पहले दिन ही गिरवट देखने को मिली। 6 सितंबर, सोमवार को सोना का भाव( Gold Rate) गिर गया। सोने की कीमत में 103 रुपए की गिरावट आई और सोने का दाम लुढ़ककर 47421 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अगर सोने की कीमत की तुलना उसके उच्चतम मूल्य से करें तो सोने की कीमत में 10000 रुपए तक की गिरावट आई है। सोना 7 अगस्त 2020 को दर्ज किए गए अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से गिरकर दस हजार तक सस्ता हो चुका है।

सोना हुआ सस्ता
सोमवार, 6 सितंबर को सोने की कीमत में गिरावट आई। MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत जहां गिरकर 47421 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.61 फीसदी गिरकर 47561 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अगर चांदी की कीमत( Silver Rate) की बात करें तो आज यहां उछाल दर्ज किया गया है। चांदी की कीमत 63905 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ है।

राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत
अगर राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत की बात करें तो यहां के सर्राफा बाजार में आज 71 रुपए की नरमी देखने को मिली है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46503 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी 64164 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अगर दिल्लीवालों की बात करें तो उनके लिए सोना अभी 9697 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। इस कीमत से आज के सोने के भाव की तुलना करें तो सोना 9697 रुपए तक सस्ता हो चुका है।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक का दाम
6 सितंबर को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिेशन की वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47524 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47344 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 43541 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो 18 कैरेट वाले सोने का भाव 35651 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

60000 तक पहुंचेगा सोना
बाजार जानकारों की माने तो आने वाले समय में सोना बेहतर रिटर्न देगा,हालांकि एक्सपर्ट सोने में लॉग टर्म निवेश की सलाह देते हैं। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक इस साल के अंत तक सोने की कीमत 60000 रुपए के पास पहुंच सकती है। डॉलर में आई मजबूती के कारण निवेशकों का आकर्षण सोने से हटकर शेयर बाजार की ओर बढ़ा है, जिसके कारण सोने में बिकवाली बढ़ी है और कीमत पर दवाब बढ़ा है।

सोना खरीदते वक्त रखें इन 3 निशानों का ध्यान
सोने की खरीदारी करते वक्त बीआईएस मार्क( BIS) को जरूर देखें। आपको बता दें कि BIS भारत में सरकार की ओर से अप्रूव्ड एजेंसी है, जो सोने की प्योरिटी को निर्धारित करती है। ये त्रिकोण के आकार का होता है, जो सोने की शुद्धता बताता है।
सोने के कैरेट: सोना खरीदने वक्त सोने के कैरेट की जानकारी , जो उस ज्वैलरी पर अंकित हैं उसे जरूर देख लें। गहने पर ये दो तरीके से दर्ज होती है, क कैरेट और एक फाइनेस नंबर में। जैसे 24, 22, 18 कैरेट आदि। 22 कैरेट का सोना सबसे ज्यादा गोल्ड ज्वैलरी मेकिंग में इस्तेमाल होता है।
हॉलमार्किंग सेंटर नंबर: गहने पर हॉलमार्किंग नंबर भी लिखा होता है, जो BIS की ओर से जारी नंबर होता है।












Click it and Unblock the Notifications