Gold Rate Today: लो जी...अब सोना भी 6000 रुपये हुआ महंगा, दिल्ली से पटना तक 10 शहरों में क्या है लेटेस्ट भाव?
Gold Rate Today 5 February 2026: बीते कुछ दिनों की हलचल के बाद सोने की कीमतों ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेज रैली के बाद मुनाफावसूली से जो गिरावट दिखी थी, वह अब थमती नजर आ रही है। निचले स्तर पर मजबूत खरीदारी ने गोल्ड को सहारा दिया है, वहीं चांदी में भी रिकवरी देखने को मिली है।
अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो लगातार तीसरे दिन सोने की चमक बढ़ी है। पिछले तीन कारोबारी दिनों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम करीब 6280 रुपये महंगा हो चुका है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड में 5760 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। आज यानी 5 फरवरी 2026 को भी सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 10 रुपये की मामूली तेजी देखने को मिली।

Gold Rate Today In India: 5 फरवरी 2026: देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव
🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,59,600 | 22 कैरेट - ₹1,46,310 | 18 कैरेट - ₹1,19,740
🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,59,450 | 22 कैरेट - ₹1,46,160 | 18 कैरेट - ₹1,19,590
🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,59,450 | 22 कैरेट - ₹1,46,160 | 18 कैरेट - ₹1,19,590
🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,62,570 | 22 कैरेट - ₹1,49,010 | 18 कैरेट - ₹1,27,510
🔹बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,59,450 | 22 कैरेट - ₹1,46,160 | 18 कैरेट - ₹1,19,590
🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,59,450 | 22 कैरेट - ₹1,46,160 | 18 कैरेट - ₹1,19,590
🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,59,600 | 22 कैरेट - ₹1,46,310 | 18 कैरेट - ₹1,19,740
🔹पटना: 24 कैरेट - ₹1,59,500 | 22 कैरेट - ₹1,46,210 | 18 कैरेट - ₹1,19,640
🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,59,600 | 22 कैरेट - ₹1,46,310 | 18 कैरेट - ₹1,19,740
🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,59,500 | 22 कैरेट - ₹1,46,210 | 18 कैरेट - ₹1,19,640
Silver Rate In India 5 February 2026:चांदी का हाल भी खराब (Chandi ka aaj ka Bhav)
चांदी की चाल भी निवेशकों का ध्यान खींच रही है। लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद इसमें लगातार दूसरे दिन मजबूती आई है। बीते पांच दिनों में एक किलो चांदी करीब 1.30 लाख रुपये सस्ती हुई थी, लेकिन अब दो दिनों में इसमें 40100 रुपये की उछाल दर्ज की जा चुकी है। हालांकि आज दिल्ली में चांदी के भाव प्रति किलो 100 रुपये फिसलकर 3,20,100 रुपये पर आ गए हैं। यही भाव मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में भी देखने को मिल रहा है।
भारत में सोना और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?
देश में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, मांग और आपूर्ति जैसे कई कारकों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा स्थानीय ज्वेलर्स की लागत और मेकिंग चार्ज भी रिटेल रेट को प्रभावित करते हैं, इसलिए अलग-अलग शहरों में दामों में हल्का अंतर देखने को मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications