Gold Rate Today: सोना 3000 रुपये सस्ता, खरीदारी का मौका, आपके शहर में क्या चल रहा 22K गोल्ड का ताजा भाव
Gold Rate Today 3 January 2026: नए साल की शुरुआत में सोने के दाम ने आम लोगों को राहत दी है। इस हफ्ते सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना करीब 3,174 रुपये सस्ता होकर 1,34,782 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया है। पिछले हफ्ते यानी 26 दिसंबर को यही सोना 1,37,956 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। ऐसे में ज्वेलरी खरीदने या निवेश की सोच रहे लोगों के लिए यह अच्छा मौका माना जा रहा है।
हालांकि शनिवार 3 जनवरी 2026 को कुछ शहरों में सोने में हल्की तेजी भी देखने को मिली। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,36,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,24,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,36,360 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,25,010 रुपये और 18 कैरेट सोना ₹1,04,332 रुपये है। ये दाम जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना हैं।

Gold Rate In India: 3 जनवरी 2026 को देश के 10 बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,36,360 | 22 कैरेट - ₹1,25,010 | 18 कैरेट - ₹1,04,332
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,36,210 | 22 कैरेट - ₹1,24,860 | 18 कैरेट - ₹1,04,210
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,36,210 | 22 कैरेट - ₹1,24,860 | 18 कैरेट - ₹1,04,210
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,37,250 | 22 कैरेट - ₹1,25,810 | 18 कैरेट - ₹1,05,040
🔹 बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,36,210 | 22 कैरेट - ₹1,24,860 | 18 कैरेट - ₹1,04,210
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,36,210 | 22 कैरेट - ₹1,24,860 | 18 कैरेट - ₹1,04,210
🔹 पुणे: 24 कैरेट - ₹1,36,210 | 22 कैरेट - ₹1,24,860 | 18 कैरेट - ₹1,04,210
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,36,260 | 22 कैरेट - ₹1,24,910 | 18 कैरेट - ₹1,04,260
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,36,360 | 22 कैरेट - ₹1,25,010 | 18 कैरेट - ₹1,04,332
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,36,360 | 22 कैरेट - ₹1,25,010 | 18 कैरेट - ₹1,04,332
🟡 Silver Price In India Today (3 January 2026)
चांदी के भाव फिलहाल ऊंचे बने हुए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी 2,42,100 रुपये प्रति किलो के आसपास बिक रही है। औद्योगिक मांग और वैश्विक बाजार के रुझानों का असर चांदी की कीमतों पर साफ दिख रहा है।
🟡 2025 में सोना औक चांदी में रिकॉर्ड तेजी
साल 2025 में सोना करीब 75 प्रतिशत महंगा हुआ। एक साल में 24 कैरेट सोने के दाम 57,033 रुपये बढ़े। वहीं चांदी ने निवेशकों को और बड़ा रिटर्न दिया और इसके भाव में 167 प्रतिशत तक की उछाल दर्ज की गई।
🟡सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
देश में सोना और चांदी के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, आयात शुल्क, टैक्स और घरेलू मांग पर निर्भर करते हैं। इसके अलावा ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज और स्थानीय टैक्स के कारण अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications