Gold Price Today: सोना निवेशकों का सुपरहीरो! 27 जनवरी को दिल्ली में गोल्ड ₹1.62 लाख पार, आपके यहां क्या है रेट

Gold Rate Today 27 January 2026: देश में सोने की कीमतें एक बार फिर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई हैं। 27 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,62,110 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,48,610 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई समेत देश के अन्य बड़े शहरों में भी गोल्ड रेट मजबूती के साथ बने हुए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक कम होने का नाम नहीं ले रही है। स्पॉट गोल्ड का भाव 5000 डॉलर प्रति औंस के पार निकल चुका है, जिससे घरेलू बाजार में तेजी को और सपोर्ट मिल रहा है। निवेशक एक बार फिर सोने को सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के रूप में देख रहे हैं।

Gold Rate Today 27 January 2026

Gold Rate Today In India: 27 जनवरी 2026 को देश के 10 बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,62,110 | 22 कैरेट - ₹1,48,610 | 18 कैरेट - ₹1,20,330

🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,61,960 | 22 कैरेट - ₹1,48,460 | 18 कैरेट - ₹1,20,220

🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,62,010 | 22 कैरेट - ₹1,48,510 | 18 कैरेट - ₹1,20,260

🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,61,960 | 22 कैरेट - ₹1,48,460 | 18 कैरेट - ₹1,20,220

🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,61,960 | 22 कैरेट - ₹1,48,460 | 18 कैरेट - ₹1,20,220

🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,61,960 | 22 कैरेट - ₹1,48,460 | 18 कैरेट - ₹1,20,220

🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,62,110 | 22 कैरेट - ₹1,48,610 | 18 कैरेट - ₹1,20,330

🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,62,010 | 22 कैरेट - ₹1,48,510 | 18 कैरेट - ₹1,20,260

🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,62,110 | 22 कैरेट - ₹1,48,610 | 18 कैरेट - ₹1,20,330

🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,62,110 | 22 कैरेट - ₹1,48,610 | 18 कैरेट - ₹1,20,330

🟡 Silver Price In India Today (27 January 2026): सोने के साथ-साथ चांदी में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। 27 जनवरी की सुबह देश में चांदी का भाव ₹3,60,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 113.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

🟡 भारत में सोना-चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?

देश में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और घरेलू मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती हैं। इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव, महंगाई और ब्याज दरों से जुड़ी खबरें भी कीमतों पर सीधा असर डालती हैं।

🟡 आगे क्या रहेगा रुझान?

एनालिस्ट्स के मुताबिक, सोने में तेजी अभी थमने वाली नहीं है। सोसाइटी जेनरल ने अनुमान जताया है कि साल के अंत तक सोना 6000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। वहीं, मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि बुल केस में गोल्ड 5700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें इस तेजी को और हवा दे सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+