Gold Rate Today: सोना फिर से हो गया महंगा, अब तक ₹21,871 बढ़े दाम, अब कितने में मिल रहा है 22K-18K गोल्ड
Gold Rate Today 21 February 2026: सोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। 21 फरवरी 2026 की सुबह सोने के दाम में बढ़ोतरी देखी गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,57,530 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना ₹1,44,260 और 24 कैरेट सोना ₹1,57,380 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जबकि 20 फरवरी को सराफा बाजार में भाव ₹850 चढ़कर ₹1,59,500 तक जा पहुंचा।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 20 फरवरी को भी तेजी देखी गई थी। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹496 उछलकर ₹1.55 लाख के पार गया, जबकि चांदी ₹5,000 चढ़कर ₹2.50 लाख प्रति किलो पहुंच गई। 2026 में अब तक सोना ₹21,871 और चांदी ₹19,894 महंगी हो चुकी है। 29 जनवरी को सोने ने ₹1.76 लाख और चांदी ने ₹3.86 लाख का ऑल टाइम हाई छुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 5,027.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव, खासकर अमेरिका-ईरान के बीच खींचतान और रूस-यूक्रेन वार्ता के विफल रहने से निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर भाग रहे हैं, जिसका सीधा फायदा सोने को मिल रहा है।
अगर पिछले साल की बात करें तो 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना ₹76,000 था, जो 31 दिसंबर 2025 तक ₹1.33 लाख पहुंच गया, यानी करीब ₹57,000 यानी 75 प्रतिशत की छलांग। चांदी ने तो और भी बड़ी रैली दिखाई और ₹86,000 से बढ़कर ₹2.30 लाख प्रति किलो हो गई।
Gold Rate Today In India: 21 फरवरी 2026: देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव
🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,57,530 | 22 कैरेट - ₹1,44,260 | 18 कैरेट - ₹1,15,790
🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,57,380 | 22 कैरेट - ₹1,43,460 | 18 कैरेट - ₹1,14,900
🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,57,430 | 22 कैरेट - ₹1,44,310 | 18 कैरेट - ₹1,15,350
🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,57,380 | 22 कैरेट - ₹1,44,260 | 18 कैरेट - ₹1,15,200
🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,57,380 | 22 कैरेट - ₹1,44,260 | 18 कैरेट - ₹1,15,200
🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,57,380 | 22 कैरेट - ₹1,44,260 | 18 कैरेट - ₹1,15,200
🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,57,530 | 22 कैरेट - ₹1,44,410 | 18 कैरेट - ₹1,15,820
🔹भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,57,430 | 22 कैरेट - ₹1,44,310 | 18 कैरेट - ₹1,15,350
🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,57,530 | 22 कैरेट - ₹1,44,410 | 18 कैरेट - ₹1,15,820
🔹चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,57,530 | 22 कैरेट - ₹1,44,410 | 18 कैरेट - ₹1,15,820
🔶Silver Rate In India 21 February 2026: चांदी का क्या है हाल (Chandi ka aaj ka Bhav)
21 फरवरी की सुबह चांदी ₹2,69,900 प्रति किलो पर है। शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में भाव ₹2,64,000 प्रति किलो रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिल्वर 80.5 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। जनवरी में चांदी ₹4 लाख प्रति किलो का स्तर भी पार कर चुकी है।
🔶देश में सोने-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं
भारत में सोना और चांदी के दाम अंतरराष्ट्रीय कीमतों, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क और टैक्स संरचना पर निर्भर करते हैं। घरेलू बाजार में मांग और सप्लाई भी कीमतों को प्रभावित करती है। IBJA रोजाना देशभर के प्रमुख बाजारों से डेटा लेकर बेंचमार्क रेट जारी करता है, जिसे आधार मानकर सराफा व्यापारी कीमत तय करते हैं।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)












Click it and Unblock the Notifications