Gold Rate: सोना हुआ सस्ता, एक हफ्ते में ₹2620 गिरा भाव, आपके शहर में 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट
Gold Rate Today 2 November: सोने की कीमतों में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट देखने को मिली है। अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 2620 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 2400 रुपये सस्ता हुआ है। फिलहाल राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,150 रुपये से घटकर 1,21,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,23,150 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,12,990 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। देश की आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,12,750 /प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,23,300/प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर की मजबूती, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट और निवेशकों की सतर्क रणनीति के चलते भारत में सोने के दाम नीचे आए हैं। आइए जानते हैं आज यानी 2 नवंबर को देश के 10 बड़े शहरों में सोने का ताजा रेट क्या है।
Gold Rate In India: आज के टॉप 10 शहरों में सोने का रेट (2 नवंबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,21,620 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,490 /10 ग्राम
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,21,500 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,300 /10 ग्राम
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,21,520 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,340 /10 ग्राम
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,21,600 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,400 /10 ग्राम
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,21,500 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,300 /10 ग्राम
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,21,520 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,320 /10 ग्राम
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,21,620 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,480 /10 ग्राम
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,21,520 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,340 /10 ग्राम
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,21,620 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,490 /10 ग्राम
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,21,620 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,490 /10 ग्राम
🟡 Silver Price In India Today (2 November 2025): पिछले एक हफ्ते में चांदी की कीमत में भी 3000 रुपये की गिरावट आई है। फिलहाल 2 नवंबर को चांदी 1,52,000 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। हालांकि इंदौर में शनिवार को इसमें 600 रुपये की बढ़त दर्ज की गई और स्थानीय बाजार में औसत भाव 1,50,800 रुपये प्रति किलो हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव हल्की बढ़त के साथ 48.97 डॉलर प्रति औंस पर है।
🟡 भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?
भारत में सोने का रेट कई कारकों पर निर्भर करता है-
- अंतरराष्ट्रीय सोना बाजार (COMEX) में कीमतें: वहां की हलचल सीधा असर भारत के दामों पर डालती है।
- डॉलर की मजबूती या कमजोरी: डॉलर मजबूत होने पर सोना महंगा होता है।
- आयात शुल्क और टैक्स: भारत में सोना इम्पोर्ट होता है, इसलिए सरकार द्वारा तय टैक्स और ड्यूटी कीमत को प्रभावित करते हैं।
- ज्वैलरी डिमांड: शादी-ब्याह और त्योहारों के मौसम में मांग बढ़ने से भाव ऊपर जाते हैं।
- रुपये का मूल्य: रुपया गिरने पर सोने की कीमत अपने आप बढ़ जाती है।












Click it and Unblock the Notifications