Gold Rate: सोना-चांदी आज फिर हुआ महंगा, खरीदारी से पहले जान लीजिए आपके शहर में क्या है 22 कैरेट गोल्ड रेट
Gold Rate Today 2 December 2025: भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के बीच गोल्ड और सिल्वर की कीमतें आज लगातार दूसरे दिन ऊपर चढ़ गईं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम पर ₹10 बढ़कर पहुंच गया है ₹1,30,640 पर, जबकि 22 कैरेट गोल्ड भी ₹10 महंगा होकर ₹1,19,760 पर पहुंचा। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड कुल ₹660 और 22 कैरेट गोल्ड ₹610 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है।
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,30,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,19,760 रुपये के करीब है। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,19,610 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,30,490 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (02 दिसंबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,30,640 | 22 कैरेट - ₹1,19,760
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,30,490 | 22 कैरेट - ₹1,19,610
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,30,490 | 22 कैरेट - ₹1,19,610
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,31,680 | 22 कैरट - ₹1,20,710
🔹 बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,30,490 | 22 कैरेट - ₹1,19,610
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,30,490 | 22 कैरेट - ₹1,19,610
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,30,640 | 22 कैरट - ₹1,19,760
🔹 पटना: 24 कैरेट - ₹1,30,540 | 22 कैरेट - ₹1,19,660
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,30,640 | 22 कैरट - ₹1,19,760
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,30,540 | 22 कैरट - ₹1,19,660
🔶 Silver Price In India Today (2 December 2025): चांदी भी लगातार मजबूत रुख दिखा रही है। बीते एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी की कीमत दो दिनों में ₹3100 प्रति किलोग्राम बढ़ गई है। आज 2 दिसंबर को दिल्ली में एक किलो चांदी ₹1,88,100 में बिक रही है, जो कल की तुलना में ₹100 अधिक है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी रेट पर उपलब्ध है, जबकि चेन्नई में सिल्वर के भाव सबसे ज्यादा ₹1,96,100 प्रति किग्रा चल रहे हैं।
🔶भारत में सोने के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने की कीमत कई कारकों पर निर्भर करती है। सबसे पहले, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव इसका प्रमुख आधार होते हैं। डॉलर की मजबूती या कमजोरी, वैश्विक आर्थिक हालात, महंगाई दर और ब्याज दरों में बदलाव सीधे तौर पर गोल्ड की कीमतों को प्रभावित करते हैं।
भारत में सोने के रेट इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा तय किए जाते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय कीमतों, इम्पोर्ट ड्यूटी, एक्साइज ड्यूटी और रुपये की डॉलर के मुकाबले कीमत को ध्यान में रखते हैं। इसके अलावा स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और मांग-आपूर्ति भी अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क पैदा करते हैं। इस वजह से हर शहर में गोल्ड के दाम अलग-अलग दिखाई देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications