Gold Rate: सितंबर के पहले दिन चमका फिर भी 9000 रु तक सस्ता, खरीदारी से पहले जानें 10 ग्राम गोल्ड रेट

Gold Rate: सितंबर के पहले दिन चमका फिर भी 9000 रु तक सस्ता, खरीदारी से पहले जानें 10 ग्राम गोल्ड रेट

नई दिल्ली। Gold Rate Today's 1st September 2021. त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। फेस्टिव सीजन के साथ ही सोने-चांदी की कीमत( Gold-Silver) में तेजी लौटी है, हालांकि सोना अब भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 9000 रुपए सस्ता बिक रहा है, यानी फेस्टिव सीजन में आपके पास सस्ता सोना खरीदने का अच्छा मौका है। सोने की कीमत में आई आज की तेजी के बाद भी आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं। आइए आपको बताते हैं सोने-चांदी की ताजा रेट क्या है।

 सोने-चांदी की आज की कीमत

सोने-चांदी की आज की कीमत

सोने-चांदी की कीमत में सितंबर महीने के पहले दिन ही तेजी लौटी है। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की वायदा में तेजी आई और सोना 0.06 फीसदी उछलकर 47150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.03 फीसदी की गिरावट आई और सोने का भाव गिरकर 47251 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 0.13 फीसदी की मजबूती आई है।

देश के महानगरों में सोने का आज का भाव

देश के महानगरों में सोने का आज का भाव

  • 1 सितंबर 2021 को राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46450 रुपएए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
  • वहीं मुंबई में आज इसकी कीमत 46380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
  • जबकि कोलकाता में आज 22 कैरेट वाल सोने की कीमत 46800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
  • चेन्नई में आज गोल्ड की कीमत 46800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
  • वहीं उत्तर प्रदेश में 46450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
 9000 रुपए सस्ता सोना

9000 रुपए सस्ता सोना

अगर सोने की इस कीमत की तुलना उसके उच्चतम भाव से करें तो सोना करीब 9000 रुपए सस्ता बिक रहा है। जबकि ऑल टाइम हाई रेट से चांदी 12204 रुपए तक गिर चुका है। आपको बता दें कि 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं साल 2021 में सोने की कीमत में अब 2778 रुपए की गिरावट आ चुकी है।

 1 साल में सोने का हाल

1 साल में सोने का हाल

अगर सोने के आज की कीमत की तुलना पिछले साल 31 अगस्त से करें तो सोने की कीमत क साल में 3822 रुपए तक गिर चुकी है। 31 अगस्त 2020 को सोना 51246 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था, जबकि आज इसकी कीमत 47424 रुपए हैं, वहीं चांदी की कीमत 31 अगस्त 2020 को 65934 रुपए थी, तो आज 63797 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

 सस्ता सोना खरीदने के लिए बचे आखिरी 2 दिन

सस्ता सोना खरीदने के लिए बचे आखिरी 2 दिन

अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं कि 30 अगस्त से शुरू हुई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की नई सीरीज का फायदा उठा सकते हैं। आरबीआई ने इस सीरीज के लिए गोल्ड बॉन्ड का बेस प्राइस 4732 रुपए प्रति ग्राम निर्धारित किया है। अगर आप गोल्ड बॉन्ड की ऑनलाइन खरीदारी करते हैं और डिजटल पमेंट करते हैं तो आपको प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट मिलती है। यानी ऑनलाइन पेमेंट करने पर आपको 1 ग्राम सोना 4682 रुपए प्रति ग्राम में मिलेगा। 30 अगस्त से शुरू होने वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 3 सितंबर तक चलेगा।

LPG के बाद PNB ने ग्राहकों को झटका, 1 सितंबर से बैंक ने इन खातों के ब्याज दरों में कटौती, चेक करें डीटेल्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+