Gold Rate Today: हफ्ते की शुरुआत में सोने की चमक फीकी, खरीदारी से पहले जरूर जान लें 22K गोल्ड के रेट
Gold Rate Today 19 January 2026: नए सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 19 जनवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। घरेलू बाजार में लगातार तेजी के बाद अब निवेशकों और खरीदारों को कुछ राहत मिली है। राजधानी दिल्ली समेत देश के बड़े शहरों में सोने के भाव नीचे आए हैं, वहीं चांदी की कीमत भी फिसल गई है। हालांकि, बीते एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोना अब भी मजबूत स्थिति में बना हुआ है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,43,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,31,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना करीब 3,320 रुपये और 22 कैरेट सोना लगभग 3,050 रुपये महंगा हुआ था, जिसके बाद अब हल्की गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का हाजिर भाव 4,603.51 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है।

Gold Rate Today In India: 18 जनवरी 2026 को देश के 10 बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,43,920 | 22 कैरेट - ₹1,31,940 | 18 कैरेट - ₹1,05,480
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,43,770 | 22 कैरेट - ₹1,31,790 | 18 कैरेट - ₹1,05,370
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,43,820 | 22 कैरेट - ₹1,31,840 | 18 कैरेट - ₹1,05,410
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,43,770 | 22 कैरेट - ₹1,31,790 | 18 कैरेट - ₹1,05,370
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,43,770 | 22 कैरेट - ₹1,31,790 | 18 कैरेट - ₹1,05,370
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,43,770 | 22 कैरेट - ₹1,31,790 | 18 कैरेट - ₹1,05,370
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,43,920 | 22 कैरेट - ₹1,31,940 | 18 कैरेट - ₹1,05,480
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,43,820 | 22 कैरेट - ₹1,31,840 | 18 कैरेट - ₹1,05,410
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,43,920 | 22 कैरेट - ₹1,31,940 | 18 कैरेट - ₹1,05,480
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,43,920 | 22 कैरेट - ₹1,31,940 | 18 कैरेट - ₹1,05,480
🟡 Silver Price In India Today (19 January 2026): सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी आज कुछ फीकी रही। 19 जनवरी की सुबह चांदी का भाव गिरकर 2,94,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, एक सप्ताह में चांदी करीब 35,000 रुपये मजबूत हुई है। साल 2026 में अब तक घरेलू बाजार में चांदी करीब 22.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज कर चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 90.33 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बनी हुई है।
🟡 भारत में सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, आयात शुल्क, टैक्स, ज्वेलर्स की मांग और फेस्टिव सीजन जैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं। इसके अलावा अमेरिका के महंगाई आंकड़े और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़ी उम्मीदें भी कीमती धातुओं की कीमतों को सीधे प्रभावित करती हैं। आने वाली 27-28 जनवरी की फेड मीटिंग के चलते निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications