Gold Rate Today: खरमास खत्म होने के बाद सोना सस्ता हुआ या महंगा? 16 जनवरी को आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today 16 January 2026: देश में लगातार तेज रफ्तार से बढ़ रहे सोने के भाव पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। खरमास खत्म होने के बाद 16 जनवरी 2026 की सुबह सोने की कीमतों में हल्की नरमी दर्ज की गई, जबकि चांदी ने एक बार फिर निवेशकों को चौंकाते हुए नई ऊंचाई छू ली है। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना सीमित दायरे में फिसलता नजर आया, वहीं चांदी की चमक और तेज हो गई।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,43,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोना 1,31,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े महानगरों में भी सोने के दाम में हल्की गिरावट देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने का हाजिर भाव टूटकर 4614.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है, जिसका असर घरेलू कीमतों पर भी पड़ा है।

Gold Rate Today In India: 16 जनवरी 2026 को देश के 10 बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,43,760 | 22 कैरेट - ₹1,31,790 | 18 कैरेट - ₹1,05,480
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,43,610 | 22 कैरेट - ₹1,31,640 | 18 कैरेट - ₹1,05,210
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,43,660 | 22 कैरेट - ₹1,31,690 | 18 कैरेट - ₹1,05,250
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,43,610 | 22 कैरेट - ₹1,31,640 | 18 कैरेट - ₹1,05,210
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,43,610 | 22 कैरेट - ₹1,31,640 | 18 कैरेट - ₹1,05,210
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,43,610 | 22 कैरेट - ₹1,31,640 | 18 कैरेट - ₹1,05,210
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,43,760 | 22 कैरेट - ₹1,31,790 | 18 कैरेट - ₹1,05,480
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,43,660 | 22 कैरेट - ₹1,31,690 | 18 कैरेट - ₹1,05,250
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,43,760 | 22 कैरेट - ₹1,31,790 | 18 कैरेट - ₹1,05,480
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,43,760 | 22 कैरेट - ₹1,31,790 | 18 कैरेट - ₹1,05,480
🟡 Silver Price In India Today (16 January 2026): सोने के उलट चांदी में तेजी का सिलसिला जारी है। 16 जनवरी की सुबह देश में चांदी का भाव बढ़कर 2,95,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि चांदी का हाजिर भाव 91.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है, लेकिन इससे पहले यह 93.52 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड बना चुकी है। साल 2026 में अब तक चांदी करीब 21 प्रतिशत महंगी हो चुकी है।
🟡 सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
देश में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, और घरेलू मांग इनकी कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़ी नीतियां और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव भी गोल्ड-सिल्वर के दामों को प्रभावित करते हैं। ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ने पर निवेशक सेफ एसेट्स की ओर रुख करते हैं, जिससे कीमतों में उछाल आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications