Gold Rate Today: लोहड़ी पर सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से चेन्नई तक क्या है 22K,18K गोल्ड का रेट
Gold Rate Today 13 January 2026: लोहड़ी 13 जनवरी 2026 की सुबह देशभर में सोने की कीमतों ने जबरदस्त छलांग लगाई है। ग्लोबल अनिश्चितताओं और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के बीच सोना फिर से चमक उठा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,42,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में यह 1,42,160 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का हाजिर भाव रिकॉर्ड 4601.69 डॉलर प्रति औंस तक चला गया है, जिससे घरेलू बाजार में भी तेजी देखी जा रही है। देश के सर्राफा बाजारों में आज निवेशकों की खास दिलचस्पी बनी हुई है, क्योंकि भू-राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ रहे हैं।

ईरान, रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिका की सख्त टैरिफ नीति और फेडरल रिजर्व को लेकर उठे विवादों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में डर का माहौल बना दिया है। ऐसे में निवेशक शेयर और जोखिम भरे एसेट्स से पैसा निकालकर सोने और चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर भाग रहे हैं।
Gold Rate Today In India: 13 जनवरी 2026 को देश के 10 बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,42,310 | 22 कैरेट - ₹1,30,460 | 18 कैरेट - ₹1,06,730
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,42,160 | 22 कैरेट - ₹1,30,310 | 18 कैरेट - ₹1,06,620
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,42,210 | 22 कैरेट - ₹1,30,360 | 18 कैरेट - ₹1,06,660
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,42,160 | 22 कैरेट - ₹1,30,310 | 18 कैरेट - ₹1,06,620
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,42,160 | 22 कैरेट - ₹1,30,310 | 18 कैरेट - ₹1,06,620
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,42,160 | 22 कैरेट - ₹1,30,310 | 18 कैरेट - ₹1,06,620
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,42,310 | 22 कैरेट - ₹1,30,460 | 18 कैरेट - ₹1,06,730
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,42,210 | 22 कैरेट - ₹1,30,360 | 18 कैरेट - ₹1,06,660
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,42,310 | 22 कैरेट - ₹1,30,460 | 18 कैरेट - ₹1,06,730
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,42,310 | 22 कैरेट - ₹1,30,460 | 18 कैरेट - ₹1,06,730
🟡 Silver Price In India Today (13 January 2026): चांदी भी पीछे नहीं है। आज सुबह चांदी की कीमत 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 84.61 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर है।
🟡 देश में सोना और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?
एक अहम सवाल यह भी होता है कि आखिर देश में सोना और चांदी के भाव तय कैसे होते हैं। भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स और घरेलू मांग के आधार पर तय होती हैं। लंदन बुलियन मार्केट और न्यूयॉर्क के कमोडिटी एक्सचेंज में चल रहे भावों का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ता है। इसके साथ ही स्थानीय ज्वेलर्स की डिमांड और सप्लाई भी कीमतों को प्रभावित करती है।












Click it and Unblock the Notifications