Gold Rate Today: क्या है आज 22 कैरेट सोने का भाव? क्या रविवार को कीमतों में आई गिरावट? जानें
Gold Rate Today : भारत का सोने से रिश्ता सदियों पुराना है। इतिहास गवाह है कि यहां की रानियों के खजाने सोने से भरे रहते थे और भारत को 'सोने की चिड़िया' कहा जाता था। आज भी ग्रामीण भारत में सोने को महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा के रूप में देखा जाता है। लेकिन, शादी के सीज़न में सोना खरीदना अब परंपरा से ज़्यादा चुनौती बन गया है।
एक दुल्हन के लिए जरूरी गहनों की खरीददारी अब बजट की मार झेल रही है। परिणामस्वरूप, नकली या प्लैटेड ज्वेलरी की मांग भी बढ़ रही है। अगर आप आज, रविवार (13 अप्रैल)को सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो सबसे पहला सवाल यही आता है कि आज रेट बढ़े हैं या घटे? तो चलिए आपको बताते हैं कि सोने की कीमतों में क्या बदलाव?

आज 22 कैरेट सोने का रेट 87,770 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, अगर 24 कैरेट सोने की बात करें तो इसका दाम 95,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यानी अगर आप ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो ये रेट आपके लिए काफी काम के हैं। अब बात करते हैं शहरों की। चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, केरल, पुणे और अहमदाबाद जैसे शहरों में 22 कैरेट सोना 87,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। लेकिन दिल्ली में ये थोड़ा महंगा है, वहां इसका रेट 87,850 रुपये है।
दिलचस्प बात ये है कि कई शहरों में सोने की कीमत करीब 85,600 रुपये के आसपास भी दिखी है। जैसे कि चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई में 22 कैरेट का रेट यही रहा। लेकिन अहमदाबाद, चंडीगढ़, लखनऊ, वडोदरा और पटना जैसे शहरों में रेट थोड़ा कम है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत (10 ग्राम के लिए)
| क्रमांक | शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
|---|---|---|---|
| 1 | चेन्नई में सोने की कीमत | ₹85,600 | ₹93,380 |
| 2 | हैदराबाद में सोने की कीमत | ₹85,600 | ₹93,380 |
| 3 | दिल्ली में सोने की कीमत | ₹85,250 | ₹92,990 |
| 4 | मुंबई में सोने की कीमत | ₹85,600 | ₹93,380 |
| 5 | बैंगलोर में सोने की कीमत | ₹85,600 | ₹93,380 |
| 6 | कोलकाता में सोने की कीमत | ₹85,600 | ₹93,380 |
| 7 | विजयवाड़ा में सोने की कीमत | ₹85,600 | ₹93,380 |
| 8 | पुणे में सोने की कीमत | ₹85,600 | ₹93,380 |
| 9 | कोयंबटूर में सोने की कीमत | ₹85,600 | ₹93,380 |
| 10 | अहमदाबाद में सोने की कीमत | ₹85,600 | ₹90,050 |
| 11 | चंडीगढ़ में सोने की कीमत | ₹85,250 | ₹92,990 |
| 12 | कोच्चि में सोने की कीमत | ₹85,600 | ₹93,380 |
| 13 | लखनऊ में सोने की कीमत | ₹85,250 | ₹92,990 |
| 14 | केरल में सोने की कीमत | ₹85,600 | ₹93,380 |
| 15 | वडोदरा में सोने की कीमत | ₹85,150 | ₹92,890 |
| 16 | मदुरै में सोने की कीमत | ₹85,600 | ₹93,380 |
| 17 | पटना में सोने की कीमत | ₹85,150 | ₹93,380 |
| 18 | सूरत में सोने की कीमत | ₹85,150 | ₹92,890 |
| 19 | भुवनेश्वर में सोने की कीमत | ₹85,600 | ₹93,380 |
| 20 | मैंगलोर में सोने की कीमत | ₹85,600 | ₹93,380 |
| 21 | मैसूर में सोने की कीमत | ₹85,600 | ₹93,380 |
| 22 | विशाखापत्तनम में सोने की कीमत | ₹85,600 | ₹93,380 |
| 23 | त्रिची में सोने की कीमत | ₹85,600 | ₹93,380 |
| 24 | सलेम में सोने की कीमत | ₹85,600 | ₹93,380 |
| 25 | राजकोट में सोने की कीमत | ₹85,150 | ₹93,380 |
| 26 | नासिक में सोने की कीमत | ₹85,130 | ₹92,870 |
आज का 22 कैरेट सोने का रेट (Gold Rate Today - 22K)
| क्रमांक | मात्रा | रेट |
|---|---|---|
| 1 | 1 ग्राम | ₹8,770 |
| 2 | 8 ग्राम | ₹70,160 |
| 3 | 10 ग्राम | ₹87,770 |
| 4 | 100 ग्राम | ₹8,77,000 |
आज का 24 कैरेट सोने का रेट (Gold Rate Today - 24K)
| क्रमांक | मात्रा | रेट |
|---|---|---|
| 1 | 1 ग्राम | ₹9,567 |
| 2 | 8 ग्राम | ₹76,536 |
| 3 | 10 ग्राम | ₹95,670 |
| 4 | 100 ग्राम | ₹9,56,700 |
आज का चांदी का रेट (Silver Rate Today)
| क्रमांक | A | B |
|---|---|---|
| 1 | 10 ग्राम | ₹1,000 |
| 2 | 100 ग्राम | ₹10,000 |
| 3 | 1 किलो | ₹1,00,000 |
2020 के बाद से वैश्विक अनिश्चितताओं, महंगाई, डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी, और भू-राजनीतिक तनावों के कारण सोने की कीमतों में लगातार इज़ाफा देखा गया है। अप्रैल 2025 तक 24 कैरेट सोने की कीमत ₹70,000 प्रति 10 ग्राम से भी ऊपर पहुंच चुकी है। मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के लिए यह दरें चिंताजनक हैं।












Click it and Unblock the Notifications