Gold Rate: एक हफ्ते में सोना 5 हजार रुपये से ज्यादा हुआ महंगा, जानें 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today (12 October 2025): पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिला है। वीकली बेसिस पर 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹5680 तक चढ़ गया है। वहीं 22 कैरेट सोना भी ₹5200 महंगा हुआ है। वैश्विक बाजारों में सोने की मांग और अमेरिकी डॉलर में गिरावट का असर भारत के सर्राफा बाजार पर भी पड़ा है। राजधानी दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी दोनों के दामों में तेजी बनी हुई है।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का दाम आज बढ़कर ₹1,25,230 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,14,800 प्रति 10 ग्राम रही। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,14,650 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,25,080 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

Gold Rate Today 12 October 2025

🟡 Silver Price In India Today (12 Oct 2025): सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी तेज उछाल देखा जा रहा है। बीते एक सप्ताह में चांदी ₹25,000 प्रति किलोग्राम तक महंगी हुई है। फिलहाल 12 अक्टूबर को चांदी की कीमत ₹1,80,000 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। सितंबर महीने में ही इसमें करीब 19.4% की बढ़ोतरी हुई थी। निवेश के लिहाज से चांदी हमेशा से आकर्षक विकल्प मानी जाती है क्योंकि इसकी इंडस्ट्रियल डिमांड 60-70% तक होती है।

Gold Rate In India: देश के प्रमुख शहरों में सोने के लेटेस्ट रेट (12 अक्टूबर 2025)

🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,25,230/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,14,800/10 ग्राम

🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,25,080/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,14,650/10 ग्राम

🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,25,080/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,14,650/10 ग्राम

🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,25,080/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,14,650/10 ग्राम

🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,25,230/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,14,800/10 ग्राम

🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,25,230/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,14,800/10 ग्राम

🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,25,230/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,14,800/10 ग्राम

🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,25,130/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,14,700/10 ग्राम

🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,25,130/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,14,700/10 ग्राम

🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,19,400/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,08,640/10 ग्राम

अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ध्यान रखें कि प्रत्येक शहर में टैक्स, मेकिंग चार्ज और हॉलमार्किंग शुल्क अलग-अलग होते हैं, जिससे अंतिम कीमत में थोड़ा अंतर आ सकता है।

भारत में सोने और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने और चांदी के दाम तय करने की प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों और डॉलर-रुपया विनिमय दर पर निर्भर करती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) रोजाना कीमती धातुओं की दरें तय करती है। सोने की कीमत तय करने में लंदन बुलियन मार्केट और COMEX (अमेरिकी सोना एक्सचेंज) की दरें भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके अलावा, देश में मांग और आपूर्ति, इंपोर्ट ड्यूटी, GST और त्योहारों के सीजन में बढ़ती खपत भी कीमतों को प्रभावित करती है।

अक्सर देखा गया है कि वैश्विक स्तर पर सोने के दाम बढ़ने पर भारत में भी कीमतों में उछाल आता है। वहीं चांदी की दरें औद्योगिक उपयोग, इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की मांग और निवेश के ट्रेंड पर निर्भर करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+