Gold Rate: सोना 4640 हुआ महंगा, दिल्ली हो या लखनऊ 1.40 लाख के पार हुआ गोल्ड, जानें 11 जनवरी का लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today 11 January 2026: नए साल के दूसरे हफ्ते में सोना ऐसा चमका कि निवेशकों की नजरें टिक गईं। 11 जनवरी 2026 को देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट गोल्ड 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर निकल गया है। सिर्फ एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 4,640 रुपये और 22 कैरेट 4,250 रुपये महंगा हुआ है।
राजधानी दिल्ली हो या लखनऊ, हर जगह भाव रिकॉर्ड के करीब नजर आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी बनी हुई है और हाजिर सोना 4,479.38 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है।

दिल्ली से लखनऊ तक क्या है सोने का भाव
11 जनवरी की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,40,610 रुपये और 22 कैरेट 1,28,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यही भाव जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी दिखा। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड 1,40,460 रुपये और 22 कैरेट 1,28,750 रुपये के स्तर पर है। अहमदाबाद और भोपाल में कीमत थोड़ी अलग है, लेकिन ट्रेंड हर जगह एक जैसा यानी तेजी वाला है।
Gold Rate Today In India: 11 जनवरी 2026 को देश के 10 बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,40,610 | 22 कैरेट - ₹1,28,900 | 18 कैरेट - ₹1,03,640
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,40,460 | 22 कैरेट - ₹1,28,750 | 18 कैरेट - ₹1,03,529
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,40,510 | 22 कैरेट - ₹1,28,800 | 18 कैरेट - ₹1,03,566
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,40,460 | 22 कैरेट - ₹1,28,750 | 18 कैरेट - ₹1,03,529
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,40,460 | 22 कैरेट - ₹1,28,750 | 18 कैरेट - ₹1,03,529
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,40,460 | 22 कैरेट - ₹1,28,750 | 18 कैरेट - ₹1,03,529
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,40,610 | 22 कैरेट - ₹1,28,900 | 18 कैरेट - ₹1,03,640
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,40,510 | 22 कैरेट - ₹1,28,800 | 18 कैरेट - ₹1,03,566
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,40,610 | 22 कैरेट - ₹1,28,900 | 18 कैरेट - ₹1,03,640
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,40,610 | 22 कैरेट - ₹1,28,900 | 18 कैरेट - ₹1,03,640
MCX से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक तेजी
एमसीएक्स पर 5 फरवरी एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,38,875 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, यानी शुक्रवार को हल्की बढ़त दिखी। अगर 2 जनवरी से तुलना करें तो तब 24 कैरेट सोना 1,35,761 रुपये था। सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में यह 3,114 रुपये महंगा हो चुका है। हालांकि अभी भी इसका लाइफ टाइम हाई 1,40,465 रुपये से करीब 1,590 रुपये नीचे है।
🟡 Silver Price In India Today (11 January 2026): सोने के साथ चांदी भी पीछे नहीं रही। बीते हफ्ते में चांदी 19,000 रुपये उछलकर 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। विदेशी बाजार में इसका भाव 76.92 डॉलर प्रति औंस के आसपास चल रहा है।
🟡 सोना क्यों हो रहा है इतना महंगा?
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ता तनाव, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को लेकर बने हालात, और ग्रीनलैंड को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक बयानबाजी ने दुनिया भर में अनिश्चितता बढ़ा दी है। जब ऐसे हालात बनते हैं तो निवेशक सुरक्षित विकल्प यानी सोना और चांदी की ओर भागते हैं, जिससे इनके भाव तेजी से ऊपर जाते हैं।
🟡 भारत में सोना और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?
देश में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और लोकल ज्वेलरी मार्केट की मांग सप्लाई से तय होती हैं। जब विदेशी बाजार में तेजी आती है या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में भाव अपने आप ऊपर चढ़ जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications