Gold Rate: साल के आखिरी महीने के पहले दिन 1 दिसंबर को सोना सस्ता हुआ या महंगा? ये है गोल्ड के लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today 1 December 2025: साल के आखिरी महीने के पहले ही दिन यानी 1 दिसंबर की सुबह सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को ट्रेडिंग की शुरुआत सुस्त रही और कई शहरों में गोल्ड रेट नीचे फिसल गए। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,29,960 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि मुंबई में यह ₹1,29,810 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में तेज उछाल आया था और 24 कैरेट गोल्ड 3980 रुपये तक मजबूत हुआ था। वहीं 22 कैरेट सोना भी एक हफ्ते में 3650 रुपये महंगा हुआ।
लेकिन शनिवार के बाद सप्ताह की शुरुआत में कीमतें थोड़ी नरम पड़ गईं। चांदी की कीमत में भी गिरावट है और आज यह ₹1,84,900 प्रति किलोग्राम पर आ चुकी है, हालांकि एक हफ्ते में चांदी में कुल ₹21,000 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव बना हुआ है और चांदी का हाजिर भाव 53.81 डॉलर प्रति औंस चल रहा है।

🔶 Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (01 दिसंबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,29,960 | 22 कैरेट - ₹1,19,140
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,29,810 | 22 कैरेट - ₹1,18,990
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,29,860 | 22 कैरेट - ₹1,19,040
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,29,810 | 22 कैरेट - ₹1,18,990
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,29,810 | 22 कैरेट - ₹1,18,990
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,29,810 | 22 कैरेट - ₹1,18,990
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,29,960 | 22 कैरेट - ₹1,19,140
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,29,860 | 22 कैरेट - ₹1,19,040
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,29,960 | 22 कैरेट - ₹1,19,140
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,29,960 | 22 कैरेट - ₹1,19,140
🔶 चांदी के भाव में गिरावट, हफ्तेभर में 21 हजार की तेजी के बाद हल्की नरमी
Silver Price In India Today (1 December 2025): 1 दिसंबर की सुबह चांदी के दाम एक बार फिर फिसले और कीमत घटकर 1,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बीते एक सप्ताह में चांदी में करीब 21,000 रुपये की जोरदार बढ़त देखने को मिली थी, जिसके बाद अब हल्की सुधार की स्थिति बनी है।
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी चांदी का हाजिर भाव 53.81 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। सोना और चांदी दोनों की कीमतों पर घरेलू बाजार की परिस्थितियों के साथ वैश्विक आर्थिक संकेतकों का भी सीधा असर पड़ता है।
🔶 भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?
भारत में गोल्ड रेट सीधे-सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार से प्रभावित होते हैं। ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतें (Gold Spot Price) बढ़ती या घटती हैं तो उसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा-
डॉलर-रुपया विनिमय दर: जब रुपया कमजोर होता है तो आयात महंगा हो जाता है और सोने की कीमत बढ़ जाती है।
इंपोर्ट ड्यूटी: भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है। सरकार की ओर से लगाई गई कस्टम ड्यूटी भी कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाती है।
ज्वेलरी की डिमांड: त्योहारों और शादी के सीजन में मांग बढ़ती है तो सोना महंगा हो जाता है।
ग्लोबल इकोनॉमिक कंडीशंस: अमेरिका की ब्याज दरें, भू-राजनीतिक तनाव, स्टॉक मार्केट की चाल-ये सभी गोल्ड की कीमत को प्रभावित करते हैं।
इन सभी कारणों के आधार पर इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) रोजाना के भाव घोषित करता है, जिसे देशभर की ज्वेलरी मार्केट फॉलो करती है।












Click it and Unblock the Notifications